देश

354 बोगियां-7 इंजन, रेलवे ने दौड़ा दी 4.5 KM लंबी एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी, DDU मंडल ने किया कारनामा, Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 9, 2025, 08:24 AM IST

अब माल के त्वरित लदान और परिवहन के लिए दीदउ मंडल से धनबाद मंडल तक मालगाड़ियां भेजी जाएंगी। इससे कोयला और अन्य माल के परिवहन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। दीदउ मंडल के ‘डिविजनल रेलवे मैनेजर’ (डीआरएम) उदय सिंह मीणा ने कहा, ‘यह एक नया प्रयोग है।

Image

भारतीय रेल की ऐतिहासिक उपलब्धि। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Rudrastra freight train : भारतीय रेल ने ट्रेन परिचालन में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (दीदउ मंडल) ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में हासिल की है। दीदउ मंडल ने एशिया की सबसे लंबी (4.5 किलोमीटर) रुद्रास्त्र नामक मालगाड़ी का बृहस्पतिवार को यहां से सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

अब माल के त्वरित लदान और परिवहन के लिए दीदउ मंडल से धनबाद मंडल तक मालगाड़ियां भेजी जाएंगी। इससे कोयला और अन्य माल के परिवहन में आसानी होगी और समय की बचत होगी। दीदउ मंडल के ‘डिविजनल रेलवे मैनेजर’ (डीआरएम) उदय सिंह मीणा ने कहा, ‘यह एक नया प्रयोग है। इससे माल ढुलाई और लोडिंग तेज होगी। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। इससे भारतीय रेलवे को फायदा होगा। रुद्रास्त्र मालगाड़ी रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी है।'

मालगाड़ी में लगी थीं 354 बोगियां

उन्होंने बताया कि 'यह सबसे लंबी मालगाड़ी बृहस्पतिवार को चंदौली के गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन से गढ़वा झारखंड के लिए चलाई गई थी। उसने दोनों स्टेशनों के बीच 209 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे 10 मिनट में तय की। शाम साढ़े सात बजे गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद इसे धनबाद मंडल में प्रवेश मिला। इसकी औसत गति 40.50 किलोमीटर प्रति घंटा थी।’इस मालगाड़ी में 354 बोगियां थीं।

पूर्व मध्य रेल में कुल पांच मंडल

मीणा ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में कुल पांच मंडल हैं, दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद, दानापुर, समस्तीपुर और सोनपुर। इनमें से धनबाद मंडल पूर्व मध्य रेलवे के कुल माल का 90 प्रतिशत लदान करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अपने यहां खाली मालगाड़ियों का निरीक्षण और रखरखाव करता है। इसके बाद अच्छी और दुरुस्त मालगाड़ियां धनबाद मंडल भेजी जाती हैं। इससे वहां माल लदान के लिए मालगाड़ियां जल्दी उपलब्ध हो जाती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज