देश

Video : गुजरात पर भारी पड़ा चक्रवात बिपरजॉय, सामने आईं तबाही की तस्वीरें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 16, 2023, 09:29 AM IST

Cyclone Biparjoy News : मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि चक्रवात शुक्रवार सुबह तक कमजोर होगा। आईएमडी के मुताबिक चक्रवात कमजोर होकर शाम तक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गंभीर चक्रवाती तूफान अभी सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के ऊपर है और इसके उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ने की संभावना है।

Cyclone Biparjoy News : चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। नलिया में पेट्रोल पंप तबाह हो गया है। मांडवी में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि भावनगर में मवेशियों को बचा रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। जगह-जगह वृक्ष एवं बिजली के खंभे गिरे हैं। इसके चलते 940 गांवों में बिजली आपूर्ति रोकी गई है। चक्रवात के गुजर जाने के बाद भावनगर में कई जगहों पर बारिश हो रही है। कुल मिलाकर चक्रवात ने राज्य को काफी क्षति पहुंचाई है। प्रशासन गांवों में बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटा है।

कई इलाकों में हो रही बारिश

कच्छ के 10 तालुकाओं में भारी हवाओं के साथ भारी हवाओं के साथ देर रात से दोपहर 2 बजे तक भारी हवाओं के साथ कच्छ ब्रेकिंग कच्छ ने 655 मिमी बारिश हुई। कच्छ में 304 पेड़ गिरने की खबर है। मुंदरा में 135 मिमी बारिश, मांडवी में 94 मिमी, रैपर में 58 मिमी और लखपत में 12 मिमी बारिश होने की खबर है।

940 गांव अंधेरे में डूबे

बता दें कि अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय गुरुवार शाम को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ तट से टकराया। चक्रवात की चपेट में आने से 22 लोगों के घायल होने और 940 गांवों के अंधेरे में डूब गए। मौसम विभाग के अनुसार अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान हालांकि, बिपरजॉय अब कमजोर पर पड़ गया है। इसने राजस्थान के ऊपर दबाव का क्षेत्र बनाया है। राजस्थान के दो जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। बाडमेर सहित दो जिलों में रेड अलर्ट है।

राजस्थान में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि चक्रवात शुक्रवार सुबह तक कमजोर होगा। आईएमडी के मुताबिक चक्रवात कमजोर होकर शाम तक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गंभीर चक्रवाती तूफान अभी सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के ऊपर है और इसके उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है। बाडमेर सहित दो जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। आईएमडी के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात की रफ्तार कम होकर 105-115 किलोमीटर प्रतिघंटे की हो गई है। साथ इसकी श्रेणी अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान से बदलकर गंभीर चक्रवाती तूफान कर दी गई है। 16 जून को राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article