देश

'देश के विकास के लिए काम करूंगा', उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने लिया संकल्प

उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया और लोकतंत्र में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए मैं देश के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।'

Image

उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी से मिलते सीपी राधाकृष्णन। तस्वीर-PIB

CP Radhakrishnan : उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को देश के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया और लोकतंत्र में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मीडिया के साथ बातचीत में उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए मैं देश के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा।'

NDA उम्मीदवार ने बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया

राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल करके उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने जीत के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में कहा, ‘दूसरे पक्ष (विपक्षी गठबंधन) ने कहा कि यह (चुनाव) एक वैचारिक लड़ाई है, लेकिन मतदान के पैटर्न से हमें लगता है कि राष्ट्रवादी विचारधारा विजयी हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘यह हर भारतीय की जीत है, हम सभी को मिलकर काम करना होगा। अगर हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा।’

हर पद महत्वपूर्ण-राधाकृष्णन

राधाकृष्णन ने कहा कि अपनी नयी भूमिका में वह राष्ट्र के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही महत्वपूर्ण होते हैं। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। लोकतंत्र के हित को ध्यान में रखा जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हर पद महत्वपूर्ण है और हर पद की अपनी सीमाएं होती हैं। हमको यह समझना होगा कि हमें इसी दायरे में काम करना है।’

धनखड़ ने नए उपराष्ट्रपति को बधाई दी

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी सी. पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके व्यापक अनुभव से उपराष्ट्रपति का पद और अधिक गौरव प्राप्त करेगा। जुलाई में पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक बयान था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?