देश

Delhi Blast: 10 दिनों की 'NIA कस्टडी' में भेजे गए चारों आरोपी; दिल्ली ब्लास्ट मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Delhi Blast: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में गुरुवार को तीन चिकित्सकों और एक धार्मिक उपदेशक को गिरफ्तार किया। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेजा गया। इन लोगों को 10 नवंबर को लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें 15 लोग मारे गए थे।

Red Fort Blast

दिल्ली के लाल किले से पास हुआ था ब्लास्ट (फाइल फोटो साभार: PTI)

Delhi Blast: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में गुरुवार को तीन चिकित्सकों और एक धार्मिक उपदेशक को गिरफ्तार किया। इसके बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेजा गया। इन लोगों को 10 नवंबर को लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें 15 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुजम्मिल गनई, अदील राथर और शाहीना सईद के साथ-साथ मौलवी इरफान अहमद वागे को गिरफ्तार किया था।

अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी

एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया था कि इन सभी ने आतंकवादी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। उनकी हिरासत एनआईए को सौंपे जाने के साथ ही केंद्रीय एजेंसी द्वारा आरोपित लोगों की संख्या छह हो गई है। एनआईए ने 11 नवंबर को आधिकारिक तौर पर इस मामले को अपने हाथों में लिया था। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, एनआईए पहले ही दो लोगों आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार कर चुकी है। डॉ. उमर-उन-नबी विस्फोटकों से भरी कार चला रहा था और उसने अली के नाम पर कार कथित तौर पर खरीदी थी।

यह भी पढ़ें: 'लाल किले से लेकर कश्मीर तक हमला...', क्या दिल्ली ब्लास्ट में था PAK का हाथ? पाकिस्तानी नेता का VIDEO वायरल

वानी को तब गिरफ्तार किया गया जब यह पता चला कि उमर उसे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए सक्रिय सदस्य के तौर पर शामिल होने की सहमति देने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि वे जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सहयोगियों के साथ मिलकर पकड़े गए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के केंद्र में थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article