आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के प्रकाशम जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) का मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह एक टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कंटेनर लॉरी ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कंटेनर और बस के बीच बुरी तरह फंस गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा प्रकाशम जिले के तंगुतुरु टोल प्लाजा पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग बेंगलुरु से अपने गांव लौट रहे थे। वे ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत
कंटेनर और बस के बीच पिचक गई कार
पुलिस के अनुसार, कार टोल प्लाजा पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर लॉरी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार आगे खड़ी बस और पीछे से आए कंटेनर के बीच फंस गई। दोनों भारी वाहनों के बीच दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी लोग आंध्र प्रदेश के अडांकी मंडल के चेरुवुकोम्मुपलेम गांव के रहने वाले थे। वे बेंगलुरु में रहते थे और चुनाव में अपना वोट डालने के लिए गांव लौट रहे थे।
हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार
इस दुर्घटना के बाद कंटेनर लॉरी का चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (
