देश

Uttrakhand:....जब कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लगाए सीएम धामी जिंदाबाद के नारे, कह दी ये अहम बात- Video

Congress MLA Madan Bisht Viral Video: उत्तराखंड मे विपक्षी कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगाए साथ ही विकास कार्यों में भेदभाव न करने पर प्रशंसा भी की।

Congress MLA Madan Bisht Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में पब्लिक से 'सीएम धामी ज़िंदाबाद' के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।

यह वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की हो। इससे पहले भी कई अवसरों पर विपक्षी नेता उनके विकास कार्यों और कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी की यह कार्यशैली जिसमें वह राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं न केवल सत्तापक्ष में बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी सकारात्मक छवि बना रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article