Pralhad Joshi on Population: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में कम बिजली दी थी। यही वजह रही कि उस दौरान जनसंख्या बढ़ गई थी। यह बयान उन्होंने गुरुवार (नौ मार्च, 2023) को कर्नाटक के हस्सन में दिया।
हालांकि, जोशी के इस बयान पर खबर लिखे जाने तक कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वैसे, सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों को उनके इस बयान की जानकारी हुई तो वे इस पर हैरानी जताने के साथ उनके मजे लेने लगे।
माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर ढेर सारे लोगों ने फटकर मुस्काराने वाले इमोजी शेयर करते हुए उनके इस बयान पर आश्चर्य जताया और कहा कि कैसे-कैसे महान लोग इस तरह के बयान दे देते हैं। आखिरकार उनके इस बयान के पीछे लॉजिक क्या है?

Social Comments on Joshi Statement
टि्वटर पर जोशी के इस बयान को लेकर लोगों की कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं भी रहीं:
@MalikMa42775639 नाम के हैंडल से आशंका जताते हुए लिखा गया कि लगता है अभी तक होली का सुरूर उतरा नहीं है। Amar12013373 के अकाउंट से ट्वीट किया गया, "यही वजह कै कि ढेर सारे अंधभक्त पैदा हो जाते हैं।" @SunkariSuresh15 ने लिखा कि ऐसे बयान तब आते हैं, जब जोकर रूलर (शासक) बन जाते हैं। @jabalmumtaz ने इसे शर्मनाक बयान करार दिया और कहा कि संसदीय कार्य मंत्री का यह बयान कितना घटिया है।
