देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से कहा अलविदा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 09:48 AM IST

Congress News: सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बताया कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वो एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।

Image

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।

Photo : Times Now Digital

Milind Deora Resigns From Congress: आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के दिग्गज नेताओं में शुमार मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये जानकारी साझा की है। यूपीए-2 के कार्यकाल में मिलिंद देवड़ा कुछ समय के लिए केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि वो अब किसी दूसरे सियासी दल का हाथ पकड़ सकते हैं।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर किए पोस्ट में लिखा कि 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।'

एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हो सकते हैं शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ही मणिपुर से भारत जोड़ा न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत के पहले ही दिन पार्टी को मुंबई में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हुआ करते थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि देवड़ा अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेता पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुट गए हैं। ऐसे में मिलिंड देवड़ा के इस फैसले का कांग्रेस पर कितना असर पड़ेगा, ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article