देश

कांग्रेस के गुलामों.., टिक नहीं पाओगे- अकबरुद्दीन ओवैसी का सोनिया गांधी-राहुल गांधी पर हमला, देखें वीडियो

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 30, 2023, 06:24 PM IST

राहुल गांधी ने हाल ही में तेलंगाना एक रैली की थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी और एआईएमआईएम को एक जैसा बताया था। इसके बाद दोनों ओर से वार पलटवार जारी है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की गुलामों, मुझे मत छेड़ो, टिक नहीं पाओगे।

Image

अकबरुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस पर हमला

Photo : Twitter

जैसे-जैसे तेलंगाना में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है, जुबानी हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बार आश्चर्यजनक रूप से असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हैं। असदुद्दीन ओवैसी खुद राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे चुके हैं, अब उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

ओवैसी के भाई का कांग्रेस पर हमला

दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही में तेलंगाना एक रैली की थी, जिसमें उन्होंने बीजेपी और एआईएमआईएम को एक जैसा बताया था। इसके बाद दोनों ओर से वार पलटवार जारी है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की गुलामों, मुझे मत छेड़ो, टिक नहीं पाओगे। ओवैसी के भाई ने कहा- "ओवैसी कहां से आए, ओवैसी कहां से आए...ए कांग्रेस के गुलामों मैं तुमसे पूछना चाहता हूं, तुम्हारी अम्मा कहां से आई। अब मुझे छेड़ो मत। मजलिस पर इल्जाम लगाने वालों, मैं तुमसे पूछना चाहता हूं, तुम्हारे आका, तुम्हारी अम्मा क्या एक भी इमारत बनाए। क्या किसी गांधी ने बनाया, किसी मोदी ने बनाया, मैंने बनाया।"

ओवेसी की चुनौती

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। ओवैसी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद को कांग्रेस के शासन में तोड़ा गया था।

क्यों हो रहा वार पलटवार

तेलंगाना में कांग्रेस और एआईएमआईएम आमने-सामने हैं क्योंकि दोनों पार्टियां इस साल के अंत में होने वाले राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में, राहुल गांधी ने तेलंगाना के तुक्कुगुडा में विजयभेरी सभा में बोलते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी, भारत राष्ट्र समिति और एआईएमआईएम तेलंगाना में एकजुट होकर काम कर रहे हैं और उनकी पार्टी इस तिकड़ी के खिलाफ लड़ रही है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव या एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कोई सीबीआई-ईडी मामले नहीं हैं क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें "अपने लोग" मानते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article