देश

'कांग्रेस ICU में है, जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है...' : UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अजय राय के बयान पर किया पलटवार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 11 साल को झूठा बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि वो आईसीयू में है और बहुत जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है।

Image

कांग्रेस आईसीयू में है, जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है : केशव प्रसाद मौर्य

BJP-Congress: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 11 साल को झूठा बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि वो आईसीयू में है और बहुत जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है। पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अजय राय और इनके नेता राहुल गांधी बयानबाजी, में माहिर हैं। राहुल गांधी को बयानबाजी में वीरता हासिल है। अजय राय भी बयानबाजी में वीरता हासिल कर चुके हैं।

समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी बनने की ओर बढ़ रही: केशव प्रसाद मौर्या

पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है। इनकी सरकारों में बड़े-बड़े गुंडे, माफिया पलते थे। लेकिन, भाजपा सरकार में इन गुंड़ों ने या तो सरेंडर कर दिया या ये यमलोक पहुंच गए। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है। मौर्य ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और सपा अब राजनीतिक रूप से आईसीयू में हैं। जनता जल्द ही इन्हें 2047 विकसित भारत बनने तक के लिए वेंटिलेटर पर पहुंचा देगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के देश और समाज विरोधी जहरीले बयानों का यही सही इलाज है।

वाराणसी में भाजपा-एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पहले 11वें स्थान पर थी। आज, जैसा कि मैं 11 साल पूरे होने पर बोल रहा हूं, भारत अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन गया है। इन 11 वर्षों में सभी वर्गों के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में काम किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article