देश

हिमाचल में कांग्रेस ने पूरा किया वादा, बहाल हुई पुरानी पेंशन योजना; पहली कैबिनेट में ही CM सुक्खू ने लिया फैसला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 06:56 PM IST

Himachal Old Pension Scheme: हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार में आने पर वो पहली कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन को बहाल करने का फैसला लेगी। इसे लेकर उसकी आलोचना भी हो रही थी कि इस फैसले से राज्य के खजाने पर काफी ज्यादा बोझ पड़ेगा, उसके बाद भी कांग्रेस ने अपना ये वादा पूरा कर दिया है।

Himachal Old Pension Scheme: हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने अपना एक बड़ा वादा पूरा कर दिया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन को बहाल करने का फैसला लिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सरकार में आने पर पहली कैबिनेट में ही इस योजना पर मुहर लगाएगी।

सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मामले का गहराई से अध्ययन किया गया है और वित्त विभाग के अधिकारियों ने ओपीएस की बहाली के संबंध में आपत्ति व्यक्त की है, लेकिन इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है। वर्तमान में नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाएगा।

सीएम का ट्वीट

सीएम सुक्खू ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा- "कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है। आज लोहडी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना पूर्ण सहयोग देंगे।"

'वोट के लिए फैसला नहीं'

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि हम वोट के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा देने और हिमाचल के विकास का इतिहास लिखने वाले कर्मचारियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए कर रहे हैं।

कर्मचारियों की मांग

हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग काफी समय से की जा रही थी। कर्मचारी इसके लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। भूख हड़ताल भी कर चुके हैं। यही कारण है चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा बन गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज