देश

क्या है कांग्रेस का उद्देश्य? पार्टी के स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए ये 3 दावे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 02:03 PM IST

Mallikarjun Kharge On Congress Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनकल्याण, जनता की प्रगति है। उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं।'

Image

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

Photo : Twitter

Congress News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस है और इसी के साथ पार्टी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का प्रारंभ नागपुर में विशाल रैली के साथ कर रही है।

'कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और लोगों की प्रगति'

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि 'इंडियन नेशनल कांग्रेस का उद्देश्य जन कल्याण और भारत के लोगों की प्रगति है।'

'समानता और भेदभाव के बिना सभी को अवसर मिले'

खड़गे ने कहा कि 'कांग्रेस का विश्वास ऐसे भारत में है जो संसदीय लोकतंत्र पर आधारित हो, जहां समानता हो और भेदभाव के बिना सभी के लिए अवसर हों और जहां संविधान में दर्ज राजनीतिक, आर्थिक तथा सामाजिक अधिकारों का पालन हो।'

'भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से किया संघर्ष'

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे बोला कहा, 'हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को दिल से शुभकामनाएं।'

राहुल गांधी ने स्थापना दिवस के मौके पर क्या कहा?

कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में पार्टी के कार्यकार्ताओं को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा होने पर वह गौरवान्वित हैं जिसका आधार सत्य और अहिंसा है और प्रेम, बंधुत्व, सम्मान तथा समानता जिसके स्तंभ हैं और देशभक्ति जिसकी छत है।

कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का प्रारंभ महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ‘हैं तैयार हम’ रैली के साथ करेगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दतिया में हाईवे किया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, आज दिल्ली कूच की तैयारी

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दतिया में हाईवे किया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, आज दिल्ली कूच की तैयारी

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

'PM मोदी की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात...', राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना

'PM मोदी की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात...', राम मंदिर मामले को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना