देश

Chhattisgarh Riot: छत्तीसगढ़ के एक गांव में सांप्रदायिक झड़प, 1 की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल; 11 लोग गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 8, 2023, 11:57 PM IST

Chhattisgarh Riot: साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई। बेमेतरा जिलाधिकारी पी.एस. एल्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए।

Image

छत्तीसगढ़ में दंगा

Photo : ANI

Chhattisgarh Riot: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने झड़प के सिलसिले में दंगा और हत्या के आरोप में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

उन्होंने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई। बेमेतरा जिलाधिकारी पी.एस. एल्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए।

पुलिस पर हमला

उन्होंने बताया कि मामला बढ़ गया और एक झड़प हुई, जिसमें ईश्वर साहू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर पथराव किया, जिसके कारण उनमें से तीन कर्मी घायल हो गए।

हुई आगजनी

उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक बी. आर. ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुआल के ढेर और कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को बाद में मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

स्थिति नियंत्रण में

एसपी ने बताया कि प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। उन्होंने बताया कि हालांकि गांव में अभी भी कुछ तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ