देश

Ban On Coldrif Syrup: मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध; दवाई में मिला था ये खतरनाक पदार्थ

Ban on Coldrif syrup: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत के मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस मामले में सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। मध्य प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा में 14 बच्चों की संदिग्ध किडनी फेल्योर से मौत के बाद कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

Image

मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कोल्ड्रिफल कफ सिरप पर बैन (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Cough Syrup Row: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कप सिरप (Coldrif syrup) पीने से 14 बच्चों की मौत के मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। कफ सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने छिंदवाड़ा जिले में 14 बच्चों की संदिग्ध किडनी फेल्योर से मौत के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और केरल ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप के उपयोग पर रोक लगा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में दवा में अत्यंत जहरीला पदार्थ पाया गया है। बता दें कि परासिया उपखंड में 14 बच्चों की मौत 7 सितंबर के बाद हुई।

cough syrup ban

Coldrif syrup पर लगा प्रतिबंध।(फोटो सोर्स: मध्य प्रदेश सरकार x handle)

सिरप में मिला था बेहद हानिकारक पदार्थ

तमिलनाडु के ड्रग कंट्रोल निदेशालय ने जानकारी दी कि कोल्डरिफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकोल (48.6% w/v) मिला हुआ है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसी के आधार पर मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यभर में कोल्डरिफ की बिक्री रोकने और स्टॉक जब्त करने का आदेश दिया।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे "अत्यंत दुखद" घटना बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिरप निर्माता कंपनी Sresan Pharmaceuticals के अन्य उत्पादों को भी परीक्षण तक बिक्री से हटाने का आदेश दिया गया है। बता दें कि प्रभावित बच्चों के नमूनों को पुणे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार CDSCO ने 6 राज्यों में 19 दवाओं के निर्माण इकाइयों का जोखिम-आधारित निरीक्षण शुरू किया है। विशेषज्ञों की टीम में NIV, ICMR, NEERI, CDSCO, AIIMS नागपुर शामिल हैं, जो मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

'कोल्ड्रिफ' के निर्माताओं पर हो सख्त कार्रवाई: सीडीएससीओ

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग और दवाओं की गुणवत्ता पर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों - प्रधान सचिवों/स्वास्थ्य सचिवों और औषधि नियंत्रकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) तमिलनाडु एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) को 'कोल्ड्रिफ' सिरप निर्माता के खिलाफ सबसे गंभीर अपराधों के तहत सख्त कार्रवाई की मांग करने वाला है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article