कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध स्थल पर लाइब्रेरी बनाने की कोशिश कर रहे दो छात्रों के साथ मारपीट की। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए जिनमें कथित तौर पर एक युवक की गर्दन और हाथ पर चोट के निशान दिख रहे हैं।
X पर एक पोस्ट में, दिपके ने दावा किया कि विरोध स्थल पर लोगों को किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से लाइब्रेरी बनाने की कोशिश के दौरान इन दो छात्रों पर हमला किया गया।
उन्होंने लिखा, 'दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर लाइब्रेरी बनाने के लिए दो युवा लड़कों के साथ मारपीट की। ये लड़के बस चाहते थे कि विरोध स्थल पर लोग किताबें पढ़ें। पुलिस ने उनके साथ मारपीट क्यों की?' दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्रों से पूछा, 'क्या सबूत है कि हमने मारा?'
किताबें फेंकी गईं, ACP का नाम आरोपों में आया
CJP के संस्थापक ने आगे आरोप लगाया कि घटना के दौरान ACP अजय शर्मा और उनकी टीम ने किताबें फेंक दीं, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह पर लिखी किताबें भी शामिल थीं।उन्होंने अधिकारी को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की और आरोप लगाया कि किताबें फेंकना इन दो ऐतिहासिक हस्तियों का अपमान करने जैसा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:कब तक भूख हड़ताल में बैठे रहेंगे सोनम वांगचुक? लगातार गिर रहा ब्लड शुगर लेवल; दीपके बोले- कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार
दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।ये आरोप क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की जंतर-मंतर पर चल रही भूख हड़ताल के पांचवें दिन सामने आए।
एक्टिविस्ट का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 60 हो गया
X पर वांगचुक की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए, दिपके ने दावा किया कि एक्टिविस्ट का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 60 हो गया है और ब्लड प्रेशर भी कम बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। उनका शुगर लेवल गिरकर 60 हो गया है और ब्लड प्रेशर भी बहुत कम है। अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।'
दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग भी दोहराई। आंदोलन के 13वें दिन, दिपके ने 'कॉकरोच के साथ चाय पर चर्चा' नाम से एक बातचीत का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रदर्शनकारियों से सुझाव लेना था।
अश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
इस बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े छह छात्र प्रदर्शन स्थल पर एक अलग मंच से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखे हुए थे। दिपके ने कहा है कि यह आंदोलन जवाबदेही से जुड़े अन्य मुद्दों को भी उठाएगा, जिनमें चुनावी मामले, जैसे कि वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR), शामिल हैं।
