देश

CM केजरीवाल ने जेल से LG को लिखा पत्र, बोले- 15 अगस्त को मेरी जगह आतिशी फहराएंगी झंडा; जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर बताया कि कैबिनेट मंत्री आतिशी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण करते हैं। केजरीवाल 2015 से दिल्ली सरकार के समारोह में ध्वजारोहण करते आ रहे हैं।

Image

15 अगस्त कैबिनेट मंत्री आतिशी फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • CM केजरीवाल ने जेल से LG वीके सक्सेना को लिखा पत्र
  • 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम
  • मंत्री आतिशी फहराएंगी झंड़ा

Independence Day 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को सूचित किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री आतिशी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह जानकारी दी है। केजरीवाल वर्तमान में तिहाड़ जेल में हैं क्योंकि उन पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।

आतिशी करेंगी ध्वजारोहण

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि यह निर्णय उन्होंने दिल्ली सरकार की परंपराओं और मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री आतिशी इस महत्वपूर्ण अवसर पर ध्वजारोहण करेंगी और जनता को संबोधित करेंगी। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न अवसरों पर मंत्री आतिशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस आयोजन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को भेजे गए पत्र में सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी उल्लेख किया कि वह जेल में होने के कारण स्वयं समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन उन्होंने मंत्री आतिशी पर पूरा भरोसा जताया है कि वे यह जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगी। आम आदमी पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त को दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंत्री आतिशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बता दें, दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर साल छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया जाता है और केजरीवाल वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 जुलाई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। केजरीवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। यह याचिका जस्टिस नीना बंसल कृष्णा के सामने लंच से पहले पेश की गई। उल्लेखनीय है कि इसी बेंच ने 29 जुलाई को केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके अतिरिक्त, 17 जुलाई को कोर्ट ने इसी मामले में सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर भी अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'