देश

चित्तौड़गढ में गरजे पीएम मोदी: 'कांग्रेस ने तबाह कर दिया राजस्थान, सोते-जागते बस कुर्सी बचाने में लगे रहे गहलोत'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 2, 2023, 01:06 PM IST

PM Modi: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : ANI

PM Modi: राजस्थान मे चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है। मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे। कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी।"

पाताल में जाकर भी पेपर माफिया का हिसाब करेगी भाजपा

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है। भाजपा उसकी तह तक जाएगी, यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।

सीएम गहलोत की उल्टी गिनती शुरू

सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पहले ही भाजपा को बधाई दे दी है। उनकी गुजारिश है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद न की जाएं। मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जनहित की किसी भी योजना को भाजपा रोकेगी नहीं बल्कि उसे ज्यादा बेहतर, अच्छा बनाने का प्रयास करेगी, यह मोदी की गारंटी है

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article