देश

थाईलैंड-कंबोडिया के हालात पर भारत की कड़ी नजर, कहा- दोनों देशों के साथ हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।

Image

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच तनाव चरम पर (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त हो जाएगी। गुरुवार को दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सीमा पर शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और लगभग 1,50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

भारत के दोनों देशों संग घनिष्ठ संबंध

संघर्ष के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में भारतीय यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित संबंधित दूतावासों से संपर्क करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।’’

भारतीयों के लिए जारी किया परामर्श

थाईलैंड और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावासों ने भारतीय यात्रियों के लिए पहले ही अलग-अलग परामर्श जारी कर दिए हैं। थाईलैंड की राजधानी में भारतीय मिशन ने सभी भारतीय यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अशांत क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले देश के प्राधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें। थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। 2024 में लगभग 21 लाख भारतीय पर्यटकों ने इस देश की यात्रा की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!