दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के बीच भारत ने जारी किया परामर्श; कहा- सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा से बचें भारतीय

Thailand Cambodia Conflict: भारत ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर तीन दिन से जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया में अपने नागरिकों को शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी। इससे पहले शुक्रवार को भारत ने थाईलैंड में अपने नागरिकों के लिए इसी तरह का परामर्श जारी करके उन्हें सावधानी बरतने और देश के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।

Image

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच छिड़ा संघर्ष (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Thailand Cambodia Conflict: भारत ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर तीन दिन से जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया में अपने नागरिकों को शनिवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी। खबरों के अनुसार, गुरुवार को शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। थाईलैंड में 19 और कंबोडिया में 13 लोगों की मौत हुई है।

सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा से बचें भारतीय

यहां भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर जारी संघर्ष को देखते हुए भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में +855 92881676 नंबर या ईमेल के जरिये संपर्क साधने का भी आग्रह किया।

इससे पहले शुक्रवार को भारत ने थाईलैंड में अपने नागरिकों के लिए इसी तरह का परामर्श जारी करके उन्हें सावधानी बरतने और देश के सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।

UNSC ने बुलाई आपात बैठक

थाईलैंड और कंबोडिया के चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने शुक्रवार देर रात न्यूयॉर्क में एक आपातकालीन बैठक की, जबकि मलेशिया ने दोनों देशों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया और मध्यस्थता की पेशकश की। मलेशिया फिलहाल 10 देशों के समूह आसियान की अध्यक्षता कर रहा है।

तनाव कम करें दोनों देश

सुरक्षा परिषद ने कोई बयान जारी नहीं किया, लेकिन परिषद के एक राजनयिक ने बताया कि सभी 15 सदस्यों ने थाईलैंड और कंबोडिया से तनाव कम करने, संयम बरतने और विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का आह्वान किया है। राजनयिक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि परिषद ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) से सीमा पर जारी झड़प को सुलझाने में मदद करने का आग्रह किया। यह बैठक निजी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article