देश

स्वतंत्र भारद्वाज के दावे के बाद दिल्ली में बवाल! संसद मार्ग थाने पहुंची CJP, गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली में स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bharadwaj) के दावे के बाद बवाल शुरू हो गया है। स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ CJP सड़कों पर उतर आई है और कार्रवाई की मांग कर रही है।

Image

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संसद मार्ग थाने पहुंची सीजेपी

जंतर-मंतर पर संजय नाम के व्यक्ति को पिटने का दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bharadwaj) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी सड़कों पर उतर आई है। स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीजेपी कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने के घेर लिया है और वहां हंगामा शुरू हो गया है। स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया था कि उसी ने निशु के पिता को मारा था, जिसके बाद कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस पर दवाब डालकर उसे छुड़वा लिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

सीजेपी का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर CJP नेता सौरव दास ने कहा, "ये अपराधी दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? आज अपराधी खुलेआम दावा कर रहे हैं कि उन्होंने CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों पर हमला किया था। वे लड़कियों को भी धमका रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस पर जवाब देना चाहिए। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम दबाव बनाना जारी रखेंगे। आज पुलिस के रवैये को देखते हुए हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।"

चंद्रशेखर आजाद भी पहुंते संसद मार्ग थाने

आजाद समाज पार्टी - कांशी राम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। वे CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका का समर्थन करने आए हैं, जो अपनी नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

स्वतंत्र भारद्वाज ने क्या कहा था?

स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे संजय नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उसके "भाई" जैसे हैं और उसे उनका पूरा समर्थन हासिल है। वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने यह आरोप भी लगाया कि घटना के बाद पुलिस स्टेशन से उसे छुड़ाने और उस पर गंभीर धाराएं न लगने देने के लिए मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article