देश

CJP: तेजी से बढ़ रही कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता, इंस्टाग्राम पर 2.28 करोड़ फॉलोअर्स; बताया अगला लक्ष्य

Cockroach Janta Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 2.28 करोड़ तक पहुंच गई, जो कई बड़े राजनीतिक दलों से अधिक है।

Image

CJP के इंस्टाग्राम पर 2.28 करोड़ फॉलोअर्स

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक अंदाज में शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब देश के युवाओं के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। इस डिजिटल अभियान की शुरुआत अभिजीत दिपके ने की थी, जो पहले केवल एक ऑनलाइन विरोध के रूप में सामने आया था। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) ने रविवार को दावा किया कि "कॉकरोचों का सिलसिला अभी शुरू ही हुआ है" और पार्टी का लक्ष्य सरकार को जवाबदेह ठहराने और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने पर केंद्रित एक स्वतंत्र, युवा-संचालित आंदोलन खड़ा करना है।

इंस्टाग्राम पर 2.28 करोड़ फॉलोअर्स

इस पार्टी का उदय उस समय शुरू हुआ जब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी में “कॉकरोच” शब्द का जिक्र हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई। इसी बहस के बीच CJP नाम का यह व्यंग्यात्मक मंच उभरकर सामने आया। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया मूवमेंट लाखों युवाओं की आवाज बन गया। इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या महज एक सप्ताह में 2.28 करोड़ तक पहुंच गई, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लगभग 88 लाख फॉलोअर्स से भी काफी अधिक है। इस अप्रत्याशित लोकप्रियता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

CJP का लक्ष्य

हालांकि शुरुआत में इसे केवल एक मीम पेज या मजाकिया अभियान माना जा रहा था, लेकिन अब इसके संस्थापक और समर्थक इसे एक गंभीर युवा आंदोलन के रूप में पेश कर रहे हैं। CJP ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह मंच उन करोड़ों युवाओं की भावनाओं से जुड़ गया है जो पेपर लीक, बेरोजगारी और सिस्टम में जवाबदेही की कमी जैसे मुद्दों से परेशान हैं।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करना और सरकार से जवाबदेही तय कराना है। इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया कि यह आंदोलन भारतीय संविधान के मूल्यों से प्रेरित है और गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं के विचारों से प्रेरणा लेता है। संगठन ने खुद को धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के पक्षधर के रूप में प्रस्तुत किया। CJP ने अपने समर्थकों से इस आंदोलन में शामिल होने और अपने सुझाव साझा करने की अपील भी की है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज को व्यवस्था तक पहुंचाने की कोशिश है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article