Cockroach Party X Account: 'कॉकरोच जनता पार्टी' का X हैंडल रोक दिया गया, यह एक व्यंग्यात्मक अकाउंट था। यह कार्रवाई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिली जानकारियों के आधार पर की गई थी। IB ने इन जानकारियों में 'राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं' का जिक्र किया था। बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर 'भड़काऊ' सामग्री और 'भारत की संप्रभुता और अखंडता' से जुड़ी चिंताओं को लेकर खाते पर संदेह जताए जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया।
X के दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी अकाउंट या पोस्ट को तब रोका जाता है, जब सोशल नेटवर्किंग साइट को 'किसी अधिकृत संस्था से एक वैध और उचित दायरे वाला अनुरोध' प्राप्त होता है। यह व्यंग्यात्मक अकाउंट भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के जवाब में शुरू किया गया था।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 (A) केंद्र सरकार को संप्रभुता, सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था के हित में, या अपराधों के लिए उकसाने से रोकने के उद्देश्य से, सूचना तक जनता की पहुंच को प्रतिबंधित करने का अधिकार देती है।
Instagram हैंडल ब्लॉक नहीं
वहीं Instagram हैंडल अभी तक भारत में ब्लॉक नहीं किया गया है, आज भी इसके भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं, कहा जा रहा है कि इस बात की संभावना है कि Instagram अकाउंट भी ब्लॉक किया जा सकता है।
कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को ब्लॉक किए जाने पर IFF का बयान भी सामने आया है, उसने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।
Cockroach Janta Party ने X पर एक नए अकाउंट के साथ वापसी की थी
वहीं गुरूवार को Cockroach Janta Party ने X पर एक नए अकाउंट के साथ वापसी की, ठीक कुछ ही घंटों बाद जब उसका हैंडल भारत में रोक दिया गया था। यह सब तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी। इस व्यंग्यपूर्ण संगठन ने हाल ही में BJP के Instagram फालोअर्स की संख्या को पीछे छोड़ दिया है, और ऑनलाइन युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े राजनीतिक व्यंग्य आंदोलन के रूप में उभरा है।
तेजी से बढ़ रही Cockroach Janta Party (CJP) से जुड़ा एक नया X अकाउंट गुरुवार को सामने आया, ठीक कुछ ही घंटों बाद जब उसका असली हैंडल भारत में रोक दिया गया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब इस समूह की ऑनलाइन लोकप्रियता में तेज उछाल आया था; पार्टी ने हाल ही में फ़ॉलोअर्स की संख्या के मामले में BJP के आधिकारिक Instagram अकाउंट को पीछे छोड़ दिया था।
