देश

दिल्ली टर्मिनल-1 हादसे पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया, केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजारपु बोले-खुद कर रहा निगरानी

Delhi Terminal -1 Accident : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर आज सुबह बड़ी घटना हो गई। अचानक छत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। इसके चलते वहां गाड़ियां चपेट में आ गईं। मौके पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची हुई है।

Image

शुक्रवार तड़के हुए हादसा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार तड़के हुए बड़ा हादसा
  • टर्मिनल की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरा, चपेट में कई गाड़ियां
  • घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Delhi Terminal-1 Accident : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 5.30 बजे टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि घायलों को निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों को रवाना किया गया। इस बीच, केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारपु ने प्रतिक्रिया दी है। नायडू ने कहा कि वह व्यक्तिगत स्तर पर छत गिरने की घटना की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा है। हादसे की वजह से टर्मिनल-1 पर प्रभावित सभी यात्रियों की सहायता करने के हमने निर्देश दिए हैं।

अस्पताल पहुंचाए गए घायल

X पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुए हादसे की व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी कर रहा हूं। घटना के बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर काम कर रहा है। साथ ही हादसे की वजह से टर्मिनल-1 पर प्रभावित सभी यात्रियों की मदद करने के लिए एयरलाइंस एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।'

बता दें कि शुक्रवार रात दिल्ली में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गया। कई जगह सड़कें पानी में डूब गई। जलजमाव की स्थिति हर तरफ नजर आई। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून के लिए दिल्ली-एनसीआर में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले दो से तीन दिन के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। बृहस्पतिवार की सुबह शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान गिरकर 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article