देश

बदला जाएगा औरंगजेब की कब्र वाले शहर का नाम, जानिए अब क्या होगा नया नाम

Aurangzeb Tomb: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र वाले शहर के नाम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि जिस शहर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, उसका नाम अब बदला जाएगा।

Image

औरंगजेब की कब्र जिस शहर में है, उसका बदला जाएगा नाम

Photo : ANI

Aurangzeb Tomb: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि जिस शहर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, उसका नाम खुल्दाबाद से बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा। सामाजिक न्याय मंत्री राज्य के कुछ अन्य नेता और दक्षिणपंथी संगठन छत्रपति संभाजीनगर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित खुल्दाबाद से औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें, औरंगजेब, उसके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कई अन्य लोगों की कब्रें इस इलाके में स्थित हैं।

औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं- शिरसाट

शिरसाट ने पिछले महीने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उन्हें मार डालने वाले क्रूर सम्राट औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। शिरसाट ने पत्रकारों से कहा कि छत्रपति संभाजीनगर को पहले खड़की के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नाम बदलकर औरंगाबाद कर दिया गया। शिवसेना नेता ने कहा कि इसी तरह खुल्दाबाद को पहले रत्नापुर के नाम से जाना जाता था। औरंगजेब के शासनकाल में कई जगहों के नाम बदले गए थे। हम खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने जा रहे हैं।

छत्रपति संभाजीनगर जिले के संरक्षक मंत्री ने कहा कि हम उन सभी जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया में हैं जिनके नाम में बाद आता है। औरंगजेब के शासनकाल में रत्नापुर का नाम बदलकर खुल्दाबाद कर दिया गया था। शिरसाट ने कहा कि सरकार वहां (खुल्दाबाद में) एक स्मारक बनाना चाहती है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!