देश

I Am Sorry...मणिपुर हिंसा के लिए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मांगी माफी, कहा- 'पूरा साल रहा दुर्भाग्य से भरा'

Manipur CM N Biren Singh Apologize: मणिपुर हिंसा के लिए मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने माफी मांगी है और कहा है कि 'पिछली बातों को भूल जाएं, नई शुरुआत करें'

Image

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

Manipur CM N Biren Singh Apologize: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी, 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं साथ ही कहा कि ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा।

बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी।

सीएम बीरेन सिंह ने कहा, 'मुझे वाकई में पछतावा है. मैं माफी मांगना चाहता हूं, मुझे उम्मीद है कि नए साल 2025 के साथ, राज्य में सामान्य स्थिति और शांति बहाल हो जाएगी'

लंबे समय से जारी हिंसा

गौर हो कि मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा में अब तक कई लोगों की जान चली गई मणिपुर की आबादी में करीब 53 फीसदी लोग मैतेई समुदाय से आते है वहीं नागा और कुकी की आबादी करीब 40 फीसदी है और ये समुदाय पहाड़ों पर रहता है।

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी सोमवार को जिले के सागाइशाबी रोआ इलाके से की गई। अधिकारियों ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं में पिस्तौल, बंदूकें, राइफलें, एक कार्बाइन और हथगोले शामिल हैं। अभी जांच चल रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें