देश

'तीन जेंटलमैन फिर लौट आए', विधानसभा चुनावों की घोषणा के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्यों बोला ऐसा?

Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि तीन जेंटलमैन फिर से वापस आ गए हैं। जानिए कि आखिरकार उन्होंने ऐसा किस बात को लेकर कहा।

Image

फाइल फोटो।

Assembly Election 2024: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के दौरान कई बार पोस्ट किए गए एक लोकप्रिय मीम का जिक्र करते हुए मजाकिया ढंग से कहा कि तीन जेंटलमैन फिर से वापस आ गए हैं। बता दें कि उस लोकप्रिय मीम में तीनों आयुक्तों को ‘लापता जेंटलमैन’ कहा गया था, जिस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों की घोषणआ के दौरान यह टिप्पणी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था मीम

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत में सहयोगी आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का परिचय कराते हुए कुमार ने कहा कि तीन जेंटलमैंन फिर वापस आ गए हैं। बता दें कि इस साल लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर काफी मीम लोकप्रिय हुए जिनमें निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया गया था कि प्रचार अभियान के दौरान शीर्ष नेताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर आयोग निष्क्रिय रहा।

पहले भी कर चुके हैं जिक्र

इन मीम में एक फिल्म ‘‘लापता लेडीज’’ के शीर्षक पर आधारित मीम काफी लोकप्रिय हुआ। तीन जून को मतगणना की पूर्व संध्या पर आयोजित पिछले संवाददाता सम्मेलन में कुमार ने मजाकिया लहजे में कहा था कि लोग जल्द ही सोशल मीडिया पर इस टैगलाइन के साथ मीम्स देखेंगे, ‘‘लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि हम कभी बाहर नहीं गए; हम हमेशा यहां थे। हमने अपने विज्ञप्ति के जरिए आपसे संवाद करना चुना। यह पहली बार था जब हमने एक साथ लगभग 100 विज्ञप्ति और परामर्श जारी किए।’’

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article