देश

महाराष्ट्र: AIMIM पार्षद के घर चला बुलडोजर, नासिक TCS अवैध धर्मांतरण की आरोपी निदा खान को फरारी कटवाने का आरोप

Chhatrapati Sambhajinagar Bulldozer Action: मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने नासिक के चर्चित TCS अवैध धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को फरारी के दौरान अपने घर में शरण दी थी।

Image

महाराष्ट्र: AIMIM पार्षद के घर चला बुलडोजर, नासिक TCS अवैध धर्मांतरण की आरोपी निदा खान को फरारी कटवाने का आरोप

Maharashtra AIMIM News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के नरेगाव इलाके में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब महानगरपालिका की टीम ने AIMIM नेता मतीन पटेल के घर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि मतीन पटेल के मकान को लेकर अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया गया था। मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद नगर निगम ने पुलिस सुरक्षा के बीच तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुबह से ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। कार्रवाई के दौरान एक DCP, दो ACP, कई पुलिस इंस्पेक्टर, महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई की।

मतीन के घर क्यों चला बुलडोजर?

मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने नासिक के चर्चित TCS अवैध धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान को फरारी के दौरान अपने घर में शरण दी थी। इसी मामले के बाद से वह लगातार चर्चा में थे। खान को 7 मई को मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता पटेल ने उसे आश्रय प्रदान किया था। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मतीन पटेल के परिवार वालों ने घर खाली कर दिया था।

कार्रवाई के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध भी दर्ज कराया। कुछ लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों को माला पहनाई, जबकि कई कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत की गई है। वहीं, AIMIM समर्थकों का आरोप है कि कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!