देश

झारखंड के नए CM बने चंपई सोरेन, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण, कांग्रेस-राजद कोटे से भी बने मंत्री

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 01:19 PM IST

Champai Soren New CM of Jharkhand: यह शपथ ग्रहण दो दिन पहले हेमंत सोरेन द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है। जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। चंपई के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम, आरजेडी के सत्यानंद भोकटा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Image

सीएम पद का शपथ ग्रहण करते चंपई सोरेन।

Photo : ANI

Champai Soren : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई को राजभवन में सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण दो दिन पहले हेमंत सोरेन द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है। जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। चंपई के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम, आरजेडी के सत्यानंद भोकटा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

चंपई को करना है फ्लोर टेस्ट का सामना

चंपई को अभी बहुमत परीक्षण से गुजरना है। उन्हें 10 दिनों के भीतर फ्लोर टेस्ट अपना बहुमत साबित करना है। जेएमएम का दावा है कि उसके पास 43 विधायकों का समर्थन है।

67 साल के चंपई के सामने कई चुनौतियां

हेमंत के इस्तीफे के बाद झारखंड में राजनीतिक संकट गहराने लगा था। जेएमएम ने चंपई को विधायक दल का नेता तो चुन लिया था लेकिन सीएम पद के शपथ ग्रहण में हो रही देरी से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, शपथ ग्रहण के बाद यह सस्पेंस खत्म हो गया है। 67 साल के चंपई के सामने आगे कई तरह की राजनीतिक चुनौतियां हैं।

हेमंत सरकार में परिवहन मंत्री थे चंपई

चंपई छह बार के विधायक हैं और वह हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन मंत्री थे। सीएम पद की दौड़ में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे था लेकिन विधायक दल की बैठक में चंपई का नाम सामने आया। कल्पना के पास कोई प्रशासनिक एवं चुनावी अनुभव न होना चंपई के पक्ष में गया।

‘हम एकजुट हैं'

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी है। इससे पहले चंपई सोरेन ने कहा था, ‘हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article