देश

चुनाव डेटा प्रणाली पुख्ता है, कुछ गलत नहीं हो सकता, बोले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

लोकसभा 2024 एटलस के लोकार्पण कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारियों सहित लाखों अधिकारी डेटा फीड करते हैं....एक डिजाइन के तौर पर कुछ भी गलत नहीं हो सकता।

Image

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

CEC Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता। उनकी यह टिप्पणी यह ऐसे समय आई है जब विपक्ष की तरफ से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डेटा में हेराफेरी के आरोपों लगाए गए हैं। लोकसभा 2024 एटलस के लोकार्पण कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारियों सहित लाखों अधिकारी डेटा फीड करते हैं....एक डिजाइन के तौर पर कुछ भी गलत नहीं हो सकता।

राजीव कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यह चुनाव आयोग को बहुत विश्वस्त करता है कि कुछ भी त्रुटि नहीं हो सकती। उनका कहना था कि अगर कोई त्रुटि करता है तो यह प्रणाली उसे स्वीकारती नहीं है।

मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के अलावा मतदान समाप्त होने के समय मतदान प्रतिशत में वृद्धि के संबंध में भी आरोप लगाए गए हैं। एटलस-2024 चुनाव और चुनाव परिणामों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article