देश

CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन एक्ज़ाम घोटाले में कई जिलों में CBI की छापेमारी

CBI Raids in Chhattisgarh: सीजीपीएससी मामले (Chhattisgarh CGPSC Scam) में सीबीआई एक बार फिर छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों में पहुंचकर छापेमारी कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के घर भी छापेमारी हुई है
  • टामन सिंह सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष हैं
  • बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और भिलाई में पूर्व आईएएस के ठिकानों पर सीबीआई रेड

Chhattisgarh CGPSC Scam CBI Raids: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन एक्ज़ाम मामले में सीबीआई की रेड्स की खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबक राज्य के रायपुर में 6 लोकेशन बिलासपुर में एक लोकेशन, धमतरी में 2 लोकेशन सहित 13 लोकेशंस पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है।

गौर हो कि छत्तीसगढ़ में 2020 से 2022 के दौरान राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप था कि आयोग के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने अपने अयोग्य रिश्तेदारों को नियुक्तियां दी थीं, जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी

इससे पहले अधिकारियों के यहाँ छापेमारी हुई थी, बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और भिलाई में पूर्व आईएएस के ठिकानों पर सीबीआई

तलाशी ले रही है। वहीं धमतरी में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के घर भी छापेमारी हुई है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में कार्रवाई

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। सीजीपीएससी केस में इससे पहले सीबीआई 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंची थी तब भिलाई में टामन सिंह सोनवानी के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था गौर हो कि टामन सिंह सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article