देश

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे गृहनगर दौरे के दौरान पड़े बीमार, डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा इलाज

eknath shinde health: एकनाथ शिंदे के डॉक्टर के अनुसार पिछले दो दिनों से बुखार, सर्दी और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं, उन्हें एंटीबायोटिक्स और सलाइन दी गई है।

Image

एकनाथ शिंदे की तबियत खराब (फाइल फोटो)

eknath shinde health news: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गृहनगर सतारा दौरे के दौरान बीमार पड़ गए, जिससे राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच अटकलें तेज हो गई हैं। उनके पारिवारिक चिकित्सक आर.एम. पात्रे के अनुसार, शिंदे पिछले दो दिनों से बुखार, सर्दी और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्हें एंटीबायोटिक्स और सलाइन दी गई है और एक-दो दिन में उनके ठीक होने की उम्मीद है।

डॉ. पात्रे ने कहा, 'अब उनकी तबीयत ठीक है। ये बुखार के साइड इफेक्ट हैं, लेकिन उन्हें 3-4 डॉक्टरों की टीम निगरानी में रख रही है।' यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब महायुति गठबंधन विभागों के आवंटन और अगले मुख्यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श जारी रखे हुए है।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिंदे का अचानक सतारा जाना और महायुति ब्लॉक की निर्धारित बैठक को रद्द करना, चल रहे गतिरोध से हताशा के कारण हुआ।हालांकि, शिवसेना और अन्य सहयोगियों ने इस तरह के दावों को खारिज करते हुए कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ही योजना में बदलाव का एकमात्र कारण था।

'वह परेशान नहीं हैं, अस्वस्थ हैं'

निवर्तमान मंत्री उदय सामंत ने कहा, 'वह परेशान नहीं हैं। वह अस्वस्थ हैं।' उन्होंने शिंदे के असंतुष्ट होने की कहानी को खारिज कर दिया। 'यह कहना अनुचित है कि वह परेशान होने के कारण घर चले गए। उन्होंने हमेशा कहा है कि वह महाराष्ट्र के कल्याण और विकास के लिए लड़ेंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article