देश

मोदी कैबिनेट ने ओडिशा में NH-326 चौड़ीकरण परियोजना को दी मंजूरी, 1526 करोड़ रुपये होंगे खर्च

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-326 को चौड़ा करने और उन्नत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस परियोजना के तहत मौजूदा दो-लेन वाले राजमार्ग को ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) माध्यम से 68.600 किलोमीटर से बढ़ाकर 311.700 किलोमीटर का दो-लेन वाला राजमार्ग बनाया जाएगा।

Image

मोदी कैबिनेट

Photo : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 (NH-326) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल 1,526.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड में पूरा किया जाएगा।

दक्षिण ओडिशा को मिलेगा बड़ा लाभ

NH-326 को अपग्रेड करने से यात्रा तेज,सुरक्षित और सुगम होगी। इसका सबसे अधिक लाभ गजपति,रायगढ़ा और कोरापुट जिलों को मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों को बाजार,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा संस्थानों, पर्यटन स्थलों और रोजगार तक आसान पहुंच मिलेगी,जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

इस परियोजना के तहत NH-326 को NH-26,NH-59,NH-16 और रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर से बेहतर ढंग से जोड़ा जाएगा। इससे गोपालपुर पोर्ट, जेपोर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों तक अंतिम-छोर संपर्क मजबूत होगा।

यह मार्ग NALCO,वेदांता,उत्कल एल्युमिना,आईएमएफए,जेके पेपर, एचएएल,मेगा फूड पार्क जैसे औद्योगिक केंद्रों और केंद्रीय ओडिशा विश्वविद्यालय,कोरापुट मेडिकल कॉलेज,तप्तपानी जैसे शिक्षा-पर्यटन स्थलों को जोड़ता है।

ये फायदे भी होंगे

यात्रा समय में 2.5 से 3 घंटे की बचत होगी, वहीं दूरी में लगभग 12.5 किमी की कमी हो जाएगी। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा में सुधार और परिवहन लागत में कमी भी होगी। इस निर्माण कार्य को 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद 5 साल की मेंटेनेंस अवधि होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि इस मार्ग को 14 अगस्त 2012 को अधिसूचना के जरिए NH-326 घोषित किया गया था। यह सड़क मोहन, रायगढ़ा, लक्ष्मीपुर और कोरापुट जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए ओडिशा के भीतर और आंध्र प्रदेश से संपर्क को मजबूत करती है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article