देश

TMC Protest Bus Accident: टीएमसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली ला रही बस का झारखंड में हुआ एक्सीडेंट, कई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 07:55 PM IST

TMC Protest Bus Accident: पश्चिम बंगाल से 49 बस में सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई कार्यकर्ता काफिले में शामिल एक बस के झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रविवार को घायल हो गये।

Image

टीएमसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली ला रही बस झारखंड में हुई दुर्घटनाग्रस्त

Photo : Twitter

TMC Protest Bus Accident: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रस पार्टी दिल्ली में 2 अक्टूबर को एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बंगाल से कार्यकर्ता बसों में भरकर दिल्ली आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि इन बसों में से एक का झारखंड में बड़ा एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जिसमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुरुलिया में चल रहा इलाज

पश्चिम बंगाल से 49 बस में सवार होकर विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई कार्यकर्ता काफिले में शामिल एक बस के झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण रविवार को घायल हो गये। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार लोगों को चिकित्सीय उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया शहर ले जाया गया।

टीएमसी का भाजपा पर आरोप

टीएमसी ने कहा कि रेलवे ने उसे एक विशेष ट्रेन नहीं मुहैया कराई, इसलिए पार्टी मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन की रोजगार की गारंटी कार्यक्रम के तहत भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राज्य की बकाया राशि मांगने के लिए 49 बस में प्रदर्शनकारियों को दिल्ली ले जा रही थी। दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को बस की व्यवस्था करने के लिए मजबूर किया क्योंकि विशेष ट्रेन नहीं मुहैया कराई गई।

भाजपा का पलटवार

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि टीएमसी नेता हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों को बसों से दिल्ली ले जाया जा रहा था। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपाट्रेन बुकिंग से इनकार करके और उड़ानें रद्द करके टीएमसी के विरोध को विफल करने की कोशिश कर रही है।

2 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

एक टीएमसी नेता ने कहा कि बसें शनिवार रात कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों से रवाना हुईं तथा ये सोमवार सुबह तक दिल्ली पहुंचने वाली हैं। टीएमसी ने दो अक्टूबर को राजघाट पर अपने सांसदों और राज्य के मंत्रियों द्वारा धरना देने तथा अगले दिन मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article