देश

पंजाब में BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को खदेड़ा, बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 3, 2022, 12:00 PM IST

सीमा सुरक्षा बल ने 2 और 3 दिसंबर की दरमियानी रात को पंजाब में ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार और नशीला पदार्थ गिराने की पाकिस्तान की एक और कोशिश नाकाम कर दी। बीएसफ की चौकसी की वजह से ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चले गया।

Image

बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन और हथियार

Photo : Twitter

Punjab News: बीएसएफ (BSF) को भारत-पाक से सटे फाजिल्का बॉर्डर (Fazilka Border) के गांव चूड़ीवाला चिश्ती के पास देर रात करीब 12 बजे रात को ड्रोन (Drone) के आने की हलचल पता चली। इस दौरान दूसरी तरफ से चार अज्ञात लोग दिखाई दिए जिसके बाद बीएसएफ द्वारा फायरिंग की गई और ड्रोन ऊंची उड़ान पर था जो पाक की तरफ वापस चला गया और चारों अज्ञात लोग भी भाग गए। बीएसएफ को 3 पैकेट हेरोइन के दिखाई दिए और सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान 9 पैकेट हेरोइन जिनका वजन 7 किलो 500 ग्राम, एक पिस्टल 2 मैगजीन और 50 गोलियां 9 mm बरामद हुई हैं।

लगातार हरकत कर रहा है पाकिस्तान

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संदिग्धों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सीमा के पार से ड्रोन गिराने के प्रयास तेज हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार, 2 दिसंबर को पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से 5 किलो से अधिक हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था।

फिरोजपुर में भी मिले हथियार

वहीं शुक्रवार को ही ही पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पांच राइफल और इतनी ही संख्या में पिस्तौलें बरामद कीं। एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ के जवानों ने गंडू किल्चा गांव में तलाशी अभियान चलाया और एक खेत में संदिग्ध सामान पड़ा देखा। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ कर्मियों ने हरे रंग के दो प्लास्टिक बैग में से तीन बड़े पैकेट बरामद किए, जिनमें पांच मैगजीन के साथ पांच राइफल और 10 मैगजीन के साथ पांच पिस्तौलें रखी हुई थीं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article