Breaking News: भारत-पाकिस्तान जीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। जैसलमेर में भारत पाक अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपने आप को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ड्युटी के दौरान बॉर्डर पर उसने खुद को गोली मार ली।
बीएसएफ के जवान ने कर ली आत्महत्या
बताया जा रहा है कि ये घटना गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जब 173 बटालियन के भानु सीमा चौकी पर हेड कांस्टेबल पद पर था तैनात 44 वर्ष कृष्ण कुमार जवान ने खुद को गोली मार ली। कृष्ण कुमार होशियारपुर पंजाब का निवासी था। गोली की आवाज सुनने पर उसके साथी जवान दौड़े। लेकिन जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जवान के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
आत्महत्या की सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जवान के शव को रामगढ़ मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। सम्भवतः परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। इस आत्महत्या की वजह का खुलासा अभी नहीं हो सका है। जवान के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
