देश

VIDEO: 'विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं या FIR हो, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा', मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

India US Trade Deal: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को किसान विरोधी बताया।

Image

लोकसभा में विपक्ष के ेनेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल ने PM मोदी को बताया किसान विरोधी।
  • मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा: राहुल गांधी।

India US Trade Deal: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि अपने मित्रों और विदेशी ताकतों के लिए उन्होंने कृषि मार्केट के दरवाजे खोले हैं।

राहुल ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ''FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं - मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।''

वीडियो में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल मैंने कहा कि जो किसान है वह हिंदुस्तान की नीव है, फाउंडेशन है और फूड सिक्योरिटी के लिए कांग्रेस पार्टी और हिंदुस्तान लड़ी थी। पीएम मोदी ने हमारी फूड सिक्योरिटी और हमारे किसानों को धोखा दिया है। अमेरिका के साथ डील करके उन्होंने कपास, सोया, सेब और फल के किसानों को बेच दिया है।"

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ''हिंदुस्तान की कृषि मार्केट पर सालों से विदेश के लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पीएम मोदी ने उनके लिए दरवाजा खोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी की लगाम पकड़ी हुई है। मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो केवल शुरुआत है। पीएम मोदी पूरी कृषि मार्केट के दरवाजे अपने मित्रों- अदाणी, अंबानी जैसे लोगों और विदेशी ताकतों के लिए खोलेंगे।'' उन्होंने आगे कहा, ''पहले वे काले कानून लाए थे और अब उन्होंने विदेशी ताकतों के लिए रास्ता साफ कर दिया है।"

'अमेरिकी किसानों को मिलती है भारी सब्सिडी'

राहुल गांधी ने कहा, ''अमेरिका के किसानों के पास हजारों एकड़ के बड़े-बड़े खेत होते हैं, जो पूरी तरह से मैकेनाइज्ड हैं और उन्हें वहां की सरकार भारी सब्सिडी देती है। इसके विपरीत, हमारे किसानों के खेत छोटे होते हैं, उन्हें सही एमएसपी नहीं मिलती और मैकेनाइजेशन का तो नाम ही नहीं है।"

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर देश को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप मेरे ऊपर केस करें, गाली दें या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं... मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने संसद में सच्चाई बोली है और देश इस सच्चाई को समझता है। मैं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूरी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और हम अन्याय नहीं होने देंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article