देश

BRICS Summit: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान का दिल्ली में भव्य स्वागत, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; ट्रंप को चिढ़ाया

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

Image

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान

Photo : ANI

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

बकौल राष्ट्रपति पेजेशकियान की यह पहली भारत यात्रा है। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ नए दंडात्मक आर्थिक उपाय लागू करने के बाद पश्चिम एशिया में व्यापक तनाव के बीच हो रहा है।

पेजेशकियान ने ट्रंप को चिढ़ाया

पेजेशकियान ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों को अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के तहत एक विशेष बैंक का गठन किया गया है और सदस्य देशों के बीच निवेश बढ़ाने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इससे देशों के बीच लेन-देन को डॉलर पर निर्भरता के बिना आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और अमेरिकी डॉलर के जरिए पैदा होने वाले एकतरफावाद को कम किया जा सकेगा।

भारत की मेजबानी में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं के क्षेत्रों में सामूहिक क्षमता मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। नई दिल्ली का प्रयास है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्रिक्स एक प्रभावी मंच साबित हो।

नई दिल्ली में यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की व्यापार एवं शुल्क नीतियों के प्रतिकूल प्रभावों से जूझ रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article