देश

Train Derail in MP: मध्य प्रदेश के इटारसी में रेल हादसा, बिहार जाने वाली ट्रेन हुई बेपटरी

Train Derail in MP: मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर सोमवार शाम को रानी कमलापति-सहरसा विशेष ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के बेपटरी होते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Breaking News: मध्य प्रदेश के इटारसी में एक ट्रेन बेपटरी हो गई। इटारसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम रानी कमलापति से सहरसा जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

जानकारी के अनुसार, इटारसी जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पटरी से उतरी है। घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बेपटरी कोच को ट्रैक पर लाने का कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

इटारसी में टल गया बड़ा हादसाः अधिकारी

रेलवे अधिकारी ने बताया कि शाम 6.10 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने ही वाली थी कि उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया संभावित हादसा टल गया, क्योंकि जब दो डिब्बे पटरी से उतरे, तब ट्रेन की रफ्तार पांच किलोमीटर से भी कम थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!