देश

Breaking News : उधमपुर के संगूर में क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

Sangoor gas leak : उधमपुर के संगूर में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है। मौके पर पहुंचा प्रशासन की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव करण नगर इलाके में एक स्कूल के पास हुआ।

Image

उधमपुर के संगूर में क्लोरीन गैस का रिसाव

KEY HIGHLIGHTS
  • उधमपुर के संगूर के करण नगर इलाके में एक स्कूल के पास क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ
  • जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन के टीमें पहुंचीं, लोगों को सुरक्षित जगह पर ले गए
  • इस हादसे में किसी के बीमार होने की खबर नहीं है, संयंत्र से गैस रोकने का प्रयास चल रहा है

Sangoor gas leak : उधमपुर के संगूर में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है। मौके पर पहुंचा प्रशासन की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव करण नगर इलाके में एक स्कूल के पास हुआ। सोमवार को गैस का रिसाव उधमपुर जिले के संगूर स्थित एमईएस के शोधन संयंत्र में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार गैस का रिसाव होने से किसी के घायल या बीमार होने की बात सामने नहीं आई है। गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही उधमपुर का दमकल विभाग एवं आपात सेवा, जम्मू कश्मीर आपदा अनुक्रिया बल (जेके एसडीआरएफ), जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां से लोगों को निकालना शुरू किया।

जिस स्थान पर गैस का रिसाव हुआ वहां से स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। संयंत्र से गैस का रिसाव रोकने के लिए प्रयास जारी हैं। संयंत्र से गैस का रिसाव होने की वजहों की जांच की जा रही है।

हम रिसाव रोकने का प्रयास कर रहे-अधिकारी

उधमपुर-रईसी कमांड के दमकल एवं आपात विभाग के असिस्टेंट डाइरेक्टर सर्वेश लैंगर ने कहा कि 'संयंत्र से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। हम रिसाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। आस-पास के इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। गैस रिसाव कैसे और क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।'

तमिलनाडु में दम घुटने से महिलाएं हुईं बेहोश

इससे पहले गत शनिवार को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक निजी 'सीफूड' प्रसंस्करण संयंत्र में आग लगने के बाद दम घुटने से 17 महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं। कारखाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुदुरपंडियापुरम स्थित संयंत्र में शुक्रवार देर रात 'शॉर्ट सर्किट' होने से आग लग गई थी, जिसके बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। संयंत्र के महाप्रबंधक वेलमुरुगन ने कहा, ''यह घटना शुक्रवार रात को आग लगने के कारण हुई। आग के कारण निकला धुआं पूरे परिसर में भर गया, जिससे कर्मचारियों का दम घुटने लगा। इनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article