देश

'मानसून ऑफर' में बारिश हो रही है, आगे 'विंटर ऑफर' आएगा', नेमप्लेट पर अखिलेश का 'डबल इंजन' सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद परिसर में कहा कि नेमप्लेट लगवाने का काम डबल इंजन की दोनों सरकारों ने मिलकर किया है। डबल इंजन मतलब केंद्र और राज्य दोनों मिलकर दुकानों पर नाम लिखवा रहा है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर अखिलेश ने कहा कि इसकी तारीख भी आ जाएगी।

Image

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

KEY HIGHLIGHTS
  • मानसून सत्र के पहले दिन संसद में नजर आए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
  • नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री पर किया कटाक्षा, बोले-इनके रहते न्याय नहीं मिलेगा
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि मानसून ऑफर में बारिश तो हो ही रही है, अब विंटर ऑफर आएगा

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को मजाकिया अंदाज में अपने 'मानसून ऑफर' के बारे में बयान दिया और 'विंटर ऑफर' के बारे में भी बात की। संसद परिसर में मीडिया के लोगों ने जब उनके 'मानसून ऑफर' के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 'बारिश तो हो ही रही है, आगे 'विंटर ऑफर' भी आएगा।' इसके बाद वह नेमप्लेट विवाद पर आ गए। उन्होंने कहा कि नेमप्लेट लगवाने का काम 'डबल इंजन' की दोनों सरकारों ने मिलकर किया है। 'डबल इंजन' मतलब केंद्र और राज्य दोनों ने मिलकर दुकानों पर नाम लिखवाने का काम किया है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर अखिलेश ने कहा कि इसकी तारीख भी आ जाएगी। कुछ दिनों पहले अखिलेश ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि 'मानसून ऑफर : 100 लाइए औऱ सरकार बनाइए।'

दिल्ली आए मौर्य की नड्डा से हुई मुलाकात

दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यसमिति के दूसरे दिन मौर्य दिल्ली आए थे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनकी मुलाकात पीएम मोदी और अमित शाह से नहीं हो पाई। वह इन नेताओं से मिले बिना ही के मुलाकात किए बिना ही लखनऊ लौट गए थे। इस पर अखिलेश ने सोशल मीडिया X पर केशव पर तंज कसा, ‘लौट के बुद्धू घर को आए।’रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अपनी इस मुलाकात में मौर्य ने यूपी सीएम को बदलने की मांग की। मौर्य की इस मांग को शीर्ष नेतृत्व ने खारिज कर दिया।

संगठन से कोई बड़ा नहीं

इसी दौरान उन्होंने एक एक्स पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि संगठन बड़ी चीज है, कोई भी संगठन से बड़ा नहीं है। उनके इस पोस्ट को सीएम योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा गया। यह भी चर्चा होने लगी कि योगी और मौर्य के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। इसी समय सपा अध्यक्ष अखिलेश का X पर पोस्ट आया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मानसून ऑफर : 100 लाओ और सरकार बनाओ।'

मानसून सत्र के पहले दिन तेवर में नजर आए अखिलेश

मानसून सत्र के पहले दिन नीट पेपर लीक मामले में अखिलेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। लोकसभा में उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री रहते बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा। इस पर प्रधान ने पलटवार किया और कहा कि वह इस सदन में उन पेपर लीक मामलों की पूरी सूची रख सकते हैं जो अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए थे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए कटाक्ष किया, ‘यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘क्या उन छात्रों की सूची जारी करेंगे, जिनके सबसे ज्यादा नंबर आएं हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों पर दो हजार से ज्यादा बच्चे पास हो गए हैं।’ यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये मंत्री जी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article