भारत आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, फोन पर वैश्विक चुनौतियों पर PM मोदी से की चर्चा
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Jan 23, 2026, 08:20 AM IST
पीएम मोदी ने लूला डी सिल्वा से बातचीत में ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया।
भारत की यात्रा पर आएगे ब्राजील के राष्ट्रपति।
Brazilian President Lula to visit India : बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के बीच गुरुवार को फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों को दूर करने में अपने देशों की भूमिका पर चर्चा की। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह फरवरी महीने में भारत की यात्रा पर आएंगे। उनकी यह यात्रा 19 से 21 फरवरी तक हो सकती है। दोनों नेताओं ने सुधारित पक्षवाद के महत्व पर भी जोर दिया। हाल के वर्षों में भारत और दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं।
सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया
रिपोर्टों के मुताबिक पीएम मोदी ने लूला डी सिल्वा से बातचीत में ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया।
राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई-PM मोदी
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नयी ऊंचाई को छूने वाली है।’
वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया
उन्होंने कहा, ‘ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य विकासशील और अल्प विकसित देशों का समूह है। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाई पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसमें कहा गया है, ‘नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारत्मक बहुपक्षवाद के महत्व पर भी जोर दिया।’
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।