देश

'पहले अपने लोगों पर बमबारी करने से फुरसत मिले तो...', UN में भारत ने PAK पर बोला तीखा हमला

यूएनएचआरसी के 60वें सत्र को संबोधित करते हुए जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने कहा, 'पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था जो कि वेंटीलेटर पर है, उस पर ध्यान देना चाहिए। उसकी राजनीतिक व्यवस्था पर सेना का अंकुश और लोगों का उत्पीड़न उसके मानवाधिकार के दाग को दिखाता है।'

Image

यूएन में भारत ने पाकिस्तान को फटकारा। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

India slams Pakistan: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है। इस बार खैबर-पख्तूनख्वा में पाकिस्तान की बमबारी में मारे गए निर्दोष लोगों को लेकर भारत ने उसकी कड़ी निंदा की और उसे आईना दिखाया। पाकिस्तान के हवाई हमले में महिलाएं, बच्चों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए। यही नहीं, भारत ने अपने खिलाफ इस मंच का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

क्षितिज त्यागी ने बोला तीखा हमला

यूएनएचआरसी के 60वें सत्र को संबोधित करते हुए जेनेवा में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने कहा, 'पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था जो कि वेंटीलेटर पर है, उस पर ध्यान देना चाहिए। उसकी राजनीतिक व्यवस्था पर सेना का अंकुश और लोगों का उत्पीड़न उसके मानवाधिकार के दाग को दिखाता है।'

PAK ने अपने लोगों पर की बमबारी

यूएनएचआरसी सत्र के एजेंडा आइटम 4 में भाग लेते हुए भारतीय राजनयिक ने आगे कहा कि 'उसे हमारे क्षेत्र पर अपने अवैध कब्जे को खाली करना चाहिए। आतंकवाद का निर्यात, यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों को पालने और अपने लोगों पर बम गिराने के बाद यदि पाकिस्तान को थोड़ा समय मिल पाए तो शायद वह कश्मीर पर अपना कब्जा छोड़ने के बारे में सोचे।' त्यागी ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को सार्वभौमिक, वस्तुनिष्ठ और गैर-चयनात्मक रहना चाहिए। उन्होंने परिषद में सामूहिक प्रयासों का भी आह्वान किया, जिससे विभाजन के बजाय एकता और रचनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा मिले।

गांव पर लेजर गाइडेड बम गिराए

दरअसल सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में पाकिस्तान ने लेजर गाइडेड बम से हमले किए। बताया गया कि इस इलाके में बम बनाने की फैक्ट्री थी जिसे निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) के विमानों ने हवाई हमले किए, जिसमें ये मौतें हुईं। गांव पर बम गिराने और अपने ही लोगों को मारने पर पाकिस्तान की दुनिया भर में निंदा हो रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article