देश

Bomb Threat: 'मेरी सीट के नीचे बम...', मुंबई-लखनऊ IndiGo फ्लाइट में बजा दिया अलार्म, मचा हड़कंप

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 07:08 PM IST

Bomb Threat in IndiGo Flight: मुंबई-लखनऊ फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति को 26 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने झूठा दावा किया था कि उसकी सीट के नीचे बम है।

Image

इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने अफवाह फैला दी कि उसकी सीट के नीचे बम है

Bomb Threat in IndiGo Flight: 26 जनवरी की रात करीब 11.45 पर मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा मच गया जब इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) में एक यात्री ने अफवाह फैला दी कि उसकी सीट के नीचे बम है बम (Bomb in Flight) की खबर सुनते ही वहां हड़कंप मच गया और फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया।

बताते हैं कि इसके बाद सभी यात्रियों को उतारकर पूरी फ्लाइट की जांच की गई, हालांकि जांच के बाद उस शख्स का दावा झूठा निकला जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया, हालांकि इस घटना से अन्य यात्री डर गए और छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा भय पैदा हो गया।

ये घटना 26 जनवरी की रात करीब IndiGo फ्लाइट संख्या 6E5264 पर हुई जब मोहम्मद अयूब नाम का एक शख्स अचानक अपनी सीट से उठा और चिल्लाने लगे कि उनकी सीट के नीचे बम है जिसपर हवाईअड्डे पर सुरक्षा अलर्ट हो गया पर फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

मोहम्मद अयूब पर IPC की धारा 506 (2) और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने यह अफवाह क्यों फैलाई, हंगामे के बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article