बिजनेस

Air India: एयर इंडिया पर लगा 1.10 करोड़ का जुर्माना, जानें किस बात पर मिली सजा

Air India: हाल ही में एयर इंडिया को लेकर कई मामले सामने आए हैं, इनमें एक शाकाहारी यात्री को मांसाहारी खाना परोसने से लेकर हवाई जहाज की छत से पानी टपकने जैसे मामले भी शामिल थे।

Image

एयर इंडिया पर जुर्माना

AirIndia:नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ लंबे मार्गों पर संचालित उड़ानों के संबंध में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला। सुरक्षा रिपोर्ट एयर इंडिया द्वारा संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है।

मिला था कारण बताओ नोटिस

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता चला। इसके बाद एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।सुरक्षा रिपोर्ट एयर इंडिया द्वारा संचालित पट्टे पर दिए गए विमानों से संबंधित है। डीजीसीए ने बयान में कहा कि चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का परिचालन नियामक/ओईएम प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था, इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

खास फ्लाइट का खुलासा नहीं

डीजीसीए ने फिलहाल एयरलाइन पर लगी पेनल्टी की डिटेल्स और उस खास घटना का खुलासा नहीं किया है। जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि एयर इंडिया की फ्लाइट्स में हाल में कई अनियमितता की घटनाएं सामने आई हैं। एयर इंडिया को लेकर कई मामले सामने आए हैं, इनमें एक शाकाहारी यात्री को मांसाहारी खाना परोसने से लेकर हवाई जहाज की छत से पानी टपकने जैसे मामले भी शामिल थे।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article