LIVE

पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव Results 2021:पश्चिम बंगाल में TMC ने हासिल किया बहुमत,नंदीग्राम हारीं ममता दीदी

West Bengal vidhan sabha Chunav Results 2021:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के रुझानों के मुताबिक ममता बनर्जी में राज्य की जनता ने भरोसा दिखाया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 3, 2021, 00:00 IST
Follow on Google News
 पश्चिम बंगाल  विधान सभा चुनाव Results 2021:पश्चिम बंगाल में TMC ने हासिल किया बहुमत,नंदीग्राम हारीं ममता दीदी

टीएमसी ने एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है, टीएमसी के प्रदर्शन पर राजनीतिक दल अलग अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीएमसी अब बीजेपी से काफी आगे निकल चुकी है और इस तरह से ममता बनर्जी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, अगर कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो उसका इस चुनाव में सफाया हो गया है, फुरफुरा शरीफ या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी किसी तरह का कमाल नहीं कर सकी। 

MAY 03, 2021 00:00 IST

ममता 3 मई की शाम राजभवन में राज्यपाल से करेंगी मुलाकात

पश्चिम बंगाल में TMC ने बहुमत हासिल कर लिया है और 197 सीटों पर कब्जा करने के अलावा 17 सीटों पर आगे चल रही है वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि टीएमसी की जीत पर उन्होंने ममता बनर्जी और पार्टी के लोगों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 3 मई यानी सोमवार की शाम सात बजे ममता बनर्जी राजभवन में मुझसे मुलाकात करेंगी। वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी और आश्वासन दिया कि वह रचनात्मक विपक्ष के रूप में काम करेगी। 
 

MAY 02, 2021 23:50 IST

नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1736 मतों से दी मात

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र जीत लिया है, यहां के नतीजों को लेकर टीएमसी ने विरोध जताया था जिसके चलते यहां रिकाउंटिंग हुई उसमें अब सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हरा दिया है। सुवेंदु ने ममता बनर्जी को 1736 मतों से हराया है।
MAY 02, 2021 23:21 IST

सुवेंदु अधिकारी का आरोप है हल्दिया में मेरी कार पर गुंडों ने किया हमला

नंदीग्राम से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी का आरोप है कि कि तृणमूल बंगाल में आतंक का माहौल बनाना चाहती है। आज हल्दिया में मेरी कार पर गुंडों ने हमला किया। पत्थर फेंककर कार के शीशे तोड़ने का प्रयास किया गया उन्होंने आगे कहा कि यदि आपको एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी ऐसी घटना का सामना करना पड़ता है, तो बंगाल के आम लोगों की सुरक्षा कहाँ है?
MAY 02, 2021 22:03 IST

ममता बनर्जी के हारने के बाद नंदीग्राम में रीकाउंटिंग की मांग

नंदीग्राम में दोबारा मतगणना हो रही है तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी के हारने के बाद नंदीग्राम में रीकाउंटिंग की मांग की थी, पहले ममता बनर्जी की जीत हासिल करने की घोषणा हुई थी इस ऐलान के कुछ ही देर बार बीजेपी के शभेंदु अधिकारी के जीत का ऐलान हुआ था इसके बाद अब नंदीग्राम में रीकाउंटिंग की जा रही है।

MAY 02, 2021 18:47 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को दी बधाई

रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीदी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर बधाई। उनके अगले कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

MAY 02, 2021 17:30 IST

'यह बंगाल और बंगाल के लोगों की जीत है'

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल और बंगाल के लोगों की जीत है। 

MAY 02, 2021 17:11 IST

उमर अब्दुल्ला ने भी दी बधाई

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की ''शानदार जीत'' के लिये पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा और ''पूर्णत: पक्षपातपूर्ण  निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा दी लेकिन वह सफल रहीं। उमर ने ट्वीट किया, ''ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस के सभी सदस्यों के पश्चिम बंगाल में शानदार जीत के लिये हार्दिक बधाई। भाजपा और ''पूर्णत: पक्षपातपूर्ण '' निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा दी लेकिन वह सफल रहीं। अगले पांच साल के लिये शुभकामनाएं। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बरकरार रहती दिख रही है। ताजा रूझानों के अनुसार पार्टी ने 292 में से 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बना रखी है।

MAY 02, 2021 16:43 IST

डेरेक ओ ब्रायन का पीएम मोदी पर तंज

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जबरदस्त जीत के बाद टीएमसी नेता खासे उत्साह में हैं। डेरेक ब्रायन ने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल के नतीजों ने बता दिया है महिलाओं का कहीं भी अपमान नहीं करना चाहिए
MAY 02, 2021 15:03 IST

महबूबा मुफ्ती, केजरीवाल और शरद पवार ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की कामयाबी पर विपक्षी दलों की तरफ से बधाइयों का दौर शुरू हो गया। ममता बनर्जी को महबूबा मुफ्ती, अरविंद केजरीवाल और शरद पवार ने भी बधाई दी। है। शरद पवार ने कहा कि जिस तरह से  विपरीत हालात में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की घेरेबंदी को नाकाम कर दिया वो बधाई की पात्र हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर बधाई दी है और कहा कि लोगों ने “विध्वंसकारी एवं विभाजनकारी बलों को खारिज कर दिया है।जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को आज मिली जबर्दस्त जीत पर बधाई। पश्चिम बंगाल के लोग “विध्वंसकारी एवं विभाजनकारी बलों” को खारिज करने के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।”

MAY 02, 2021 14:35 IST

नंदीग्राम में 14 राउंड के बाद ममता शुभेंदु अधिकारी से आगे

नंदीग्राम में मुकाबला दिलचस्प हो रहा है। 14 चक्र की मतगणना के बाद अब ममता बनर्जी बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से करीब 2200 मतों से आगे हैं। 

MAY 02, 2021 14:16 IST

बंगाल के लोगों ने ममता पर निजी हमले का दिया जवाब

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने रविवार को कहा कि 284 सीटों के लिए उपलब्ध रुझान दर्शाते हैं कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बार-बार किए गए “हमलों” का करारा जवाब दिया है।
भाजपा का मजाक उड़ाते हुए चटर्जी ने यह भी कहा कि वह उन लोगों का चेहरा देखना चाहते हैं जिन्होंने ‘इस बार 200 पार’ का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि लोग ममता बनर्जी के साथ हैं और उनपर तथा बंगाल के लोगों पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों एवं हमलों का जवाब दिया है।

चटर्जी ने कहा, “हमने हमेशा से एकता और विकास की बात की है और जिस तरह से मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के कल्याण के लिए काम किया है, वह चुनावी नतीजों में दिखता है। सत्तारूढ़ टीएमसी का पश्चिम बंगाल की सत्ता पर एक बार फिर काबिज होना तय दिख रहा है जहां 284 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में उसके प्रत्याशी 202 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा को महज 77 सीट पर बढ़त मिली है।

MAY 02, 2021 14:01 IST

दोपहर 2 बजे के ताजा आंकड़े

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में  वापसी कर रही हैं। दोपहर 2 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक टीएमसी रुझान और लीड समेत 205 सीटों पर कब्जा करती नजर आ रही है जबकि बीजेपी की झोली में 84 सीटें जा रही हैं।

MAY 02, 2021 13:22 IST

देखेंगे की हार कैसे और क्यों हुई- कैलाश विजयवर्गीय

रुझानों में टीएमसी डबल सेंचुरी लगा चुकी है। अब राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया भी आ रही है जिसमें बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का जवाब खास है। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है कि बंगाल ने दीदी को चुना है। लेकिन हम शाम तक चुनावी नतीजों का इंतजार करेंगे। उनकी अमित शाह से बातचीत हुई है। हम देखेंगे कि हार कैसे हुई। ऐसा ह्वील चेयर और बाहरी का नारा काम किया है। 

MAY 02, 2021 13:05 IST

जेता होयछे, खेला होयछे, नुसरत जहां का ट्वीट

प. बंगाल में टीएमसी की जबरदस्त जीत पर सांसद नुसरत जहां ने ट्वीट कर कहा कि जेता होयछे, खेला होयछे। बता दें कि 2021 चुनाव में रुझान और लीड समेत 200 सीटों पर आगे है।

MAY 02, 2021 12:46 IST

बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी अपनी अपनी सीटों पर पीछे

भाजपा से लोकसभा के दो सदस्य बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी, टॉलीगंज और चुचुरा सीट से पीछे चल रहे हैं। सुप्रियो लोकसभा में आसनसोल और चटर्जी हुगली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हालांकि, कूचबिहार से भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक दिनाहाटा में आगे चल रहे हैं।

भवानीपुर से टीएमसी प्रत्याशी सोहनदेब अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रुद्रनील घोष से 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यह सीट ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दी थी।
राज्य के मंत्री और बनर्जी के विश्वासपात्र फरहाद हाकिम भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

MAY 02, 2021 12:37 IST

बंगाल में बीजेपी की हार पर अखिलेश यादव का तंज

प. बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।
MAY 02, 2021 12:17 IST

6 वें राउंड में भी ममता बनर्जी पीछे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। 6वें राउंड में भी शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं।  

MAY 02, 2021 11:26 IST

बंगाल में एक बार फिर चली टीएमसी की सुनामी

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में टीएमसी 195 सीटों और बीजेपी 93 पर आगे है। टीएमसी को हावड़ा और हुगली में जबरदस्त बढ़त मिली है तो बीरभूम में बीजेपी 6 और टीएमसी 5 सीटों पर आगे है।

MAY 02, 2021 10:37 IST

रुझानों में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत

रुझानों में ममता बनर्जी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। बीजेपी 3 सीट से तिहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है, लेकिन सरकार बनाने से पिछड़ गई है। 286 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें टीएमसी 161 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 11 सीटों पर आगे है। ताजा रुझानों में टीएमसी 164, बीजेपी 115 सीटों पर आगे है।

MAY 02, 2021 10:12 IST

रुझानों में टीएमसी बहुमत के करीब, बीजेपी पिछड़ गई

रुझानों में टीएमसी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अभी तक 269 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी को 146 सीट मिलती नजर आ रही है जबकि बीजेपी के खाते नें 117 सीट जाती हुई दिख रही है।  

MAY 02, 2021 09:29 IST

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पिछड़ीं

पश्चिम बंगाल की 292 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इन सबके बीच लोगों की निगाह नंदीग्राम सीट पर लगी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी से आगे हैं। ताजा आंकड़ों में टीएमसी 106 और बीजेपी 100 सीटों पर आगे है।

MAY 02, 2021 08:57 IST

टॉलीगंज से बाबुल सु्प्रियो आगे

टॉलीगंज विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे हैं। फिलहार रुझानों में टीएमसी, बीजेपी से आगे निकलती दिखाई दे रही है। टीएमसी, 78 और बीजेपी 58 सीटों पर आगे है।

MAY 02, 2021 08:41 IST

शुरुआती रुझान में कड़ी टक्कर

शुरुआती रुझान में टीएमसी और बीजेपी में कड़ी टक्कर है। अब तक की जानकारी के मुताबिक टीएमसी 55 सीटों पर और बीजेपी 51 सीट पर आगे चल रही है। 

MAY 02, 2021 07:59 IST

पश्चिम बंगाल में मतगणना शुरू

बंगाल में मतगणना का आगाज हो चुका है। अभी पोस्टल बैलट की गिनती शुरू की गई है। पोस्टल बैलट के बाद ईवीएम की पेटियां खोली जाएंगी और उसके बाद नतीजों में तेजी आएगी। 

MAY 02, 2021 07:49 IST

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का बड़ा बयान

मतगणना पर होने वाली चर्चाओं में शामिल होने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच पार्टी के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि जो कोई भी इस तरह की जीत हासिल करे वो निर्विवाद है, लेकिन आज लोगों की जिंदगी बचानी अहम है

MAY 02, 2021 07:41 IST

इन कुछ खास चेहरों पर सबकी टिकी नजर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय बनाम लोकप्रिय अभिनेता कौशानी मुखर्जी टीएमसी से नादिया जिले के कृष्णानगर उत्तर में।

उत्तर 24 परगना जिले में बैरकपुर: फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती ने भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे।

हाबरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र: टीएमसी मंत्री ज्योतिप्रिया मल्लिक ने भाजपा के राहुल सिन्हा और माकपा के रीजी नंदन विश्वास के खिलाफ खड़ा किया।

दम दम (उत्तर): TMC मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, CPI (M) के विधायक तन्मय भट्टाचार्य और भाजपा की डॉ। अर्चना मजूमदार के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

MAY 02, 2021 07:21 IST

क्या स्वप्नदास गुप्ता तारकेश्वर में लिटमस टेस्ट करेंगे पास

तारकेश्वर, धनेखली, श्यामपुर, रायडीह और बसंती प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर हर किसी की नजर टिकी है। भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता, टीएमसी की आशिमा पात्रा और माकपा नेता कांति गांगुली पश्चिम बंगाल के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।इन चुनावों में टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी बीजेपी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रही हैं।

MAY 02, 2021 06:57 IST

1.5 लाख मतगणना एजेंट पार्टियों की तरफ से तैनात

अलग अलग राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर चार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने लगभग 1.5 लाख मतगणना एजेंटों और उनके विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। 

MAY 02, 2021 06:28 IST

मतगणना से संबंधित चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को फैसला किया कि वह रविवार को टेलीविजन पर चुनावी परिचर्चा में शामिल नहीं होगी, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर पार्टी के प्रवक्ता चुनाव परिणाम आने के बाद टेलीविजन पर होने वाली परिचर्चा हिस्सा नहीं लेंगे।उल्लेखनीय है कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मई को घोषित होंगे।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय में जब देश एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना कर रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार असफल हो गई है, हमें यह अस्वीकार्य है कि हम उन्हें जवाबदेह नहीं ठहरायें और इसके बजाय चुनावी जीत और हार पर चर्चा करें। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को चुनावी परिचर्चाओं से हटाने का फैसला किया है।’’

MAY 02, 2021 05:41 IST

अब से कुछ देर बाद मतगणना


पश्चिम बंगाल में 294 में से 292 सीटों के लिए मतों की गिनती अब से कुछ घंटों में शुरू होने जा रही है। यह चुनाव एक तरफ ममता बनर्जी के लिए जितना अहम उतना ही अहम बीजेपी के लिए है। ममता बनर्जी की पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी तो यकीन है कि बंगाल ने बदलाव पर मुहर लगाया है। 

MAY 02, 2021 05:41 IST

मतगणना के दौरान सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग पर खास ध्यान


मतगणना के लिए सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुये प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। 

MAY 02, 2021 05:40 IST

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में हुए थे चुनाव

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में चुनाव संपन्न कराए गए थे। कुछ चरणों में हिंसा भी हुई थी जिसमें सीतलकूची प्रमुख था। 2016 की तरह इस दफा भी बंगाल चुनाव में लोग अपने घरों से निकले और झूम कर मतदान किया।