सरदारशहर के 'सरदार' बने अनिल शर्मा, हासिल की शानदार जीत
सरदार शहर चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने शानदार जीत हासिल की है।
राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना खत्म हो गई है और कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। वोटों की गिनती चूरू के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हुई जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शुरूआत से ही कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा ने अपनी बढ़त बनाए रखी जो अंत तक कायम रही। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में 72 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई थी। जानिए सीट से जुड़ा हर अपडेट
उपचुनावों में अशोक गहलोत का जलवा बरकरार
15वें राउंड की काउंटिंग के बाद अनिल शर्मा ने 26696 मतों की बढ़त के साथ शानदार जीत दर्ज की। अनिल शर्मा की जीत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जीत के रूप में भी देखा जा रहा है।
13वें राउंड में भी कांग्रेस अजेय
सरदाशहर विधानसभा उपचुनाव में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और कांग्रेस की लीड अब 30 हजार वोटों से अधिक हो गई है। कांग्रेस के अनिल शर्मा चुनाव जीतने के नजदीक हैं।
कांग्रेस का बीजेपी पर वार
12वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस की बढ़त 23 हजार के पार हुई। राजस्थान सरकार में मंत्री मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा की बढ़त पर कहा कि बड़े-बड़े वादा करने वाली भाजपा कहां हैं। सहानुभूति वोट मिलने के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि भाजपा हार स्वीकार करे।
नौवें राउंड के बाद कांग्रेस की भारी बढ़त
सरदारशहर में कांग्रेस 15000 मतों से आगे
सरदारशहर उपचुनाव में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है जिसके बाद स्थिति इस प्रकार है-
अनिल कुमार शर्मा 46588
अशोक कुमार 29198
लालचंद मूंड 21207
15000+ कांग्रेस आगे
छठे राउंड की मतगणना के बाद 10 हजार मतों से आगे कांग्रेस
कांग्रेस सरदारशहर में जीत की तरफ बढ़ रही है और अपने किले को बचाने में कामयाब होती दिख रही है। छठे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 10 हजार मतों से आगे चल रही है और अभी 9 राउंड की काउंटिंग बांकी है।
चौथे राउंड के बाद 9 हजार मतों से आगे
चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस करीब 9 हजारों वोटों से आगे चल रही है। फिलहाल पांचवे राउंड की मतगणना हो रही है और कुल मिलाकर 15 राउंड की मतगणना होनी है।
सरदारशहर में कांग्रेस करीब 5300 हजार मतों से आगे
इस वजह से खाली हुई थी सीट
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में 72 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस ने दिवंगत शर्मा के बेटे अनिल कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक अशोक कुमार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार हैं।
Sardarshahar election result: कांग्रेस आगे
सरदार शहर का पहला रुझान भी सामने आ चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 2000 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी हैं।
Sardarshahar election result: ऐसी है वर्तमान स्थिति
Sardarshahar election result: वर्तमान में 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 107, भाजपा के 71, आरएलपी के तीन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं।
