President Election Results 2022 Updates: द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराकर हासिल की बड़ी जीत, हर ओर भारी जश्न का माहौल
President Election Results 2022, Rashtrapati Chunav Result 2022 Updates: देश के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे इसका फैसला हो गया है और द्रौपदी मूर्मू यशवंत सिन्हा को हराकर चुनाव जीत गई हैं, गौर हो कि संसद भवन परिसर में वोटों की गिनती 11 बजे से शुरू हो हुई थी,18 जुलाई को हुई वोटिंग के हिसाब से NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय मानी जा रही थी।
President Election Results 2022, Rashtrapati Chunav Result 2022 Updates: देश का नया राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर तस्वीर साफ हो गई है, ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच थी, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है और यशवंत सिन्हा को हराया है, ये जीत अच्छे मार्जिन से हासिल की है, वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में शुरू हुई थी, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी और बीजेपी इस जीत के बाद बड़े जश्न की तैयारी में है।
द्रौपदी मुर्मू ने हासिल की बड़ी जीत, यशवंत सिन्हा को किया पराजित
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मूर्मू को जीत की दी बधाई
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय हो चुकी है वहीं इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि 17 विपक्षी सांसदों ने भी क्रॉस वोटिंग की है और द्रौपदी मुर्मू को अपना वोट दिया है।
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान, ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़
राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर के नतीजे सामने आए
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते दिखाई दिए
पीएम मोदी रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह की करेंगे मेजबानी
प्रधान मंत्री मोदी निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए शुक्रवार 22 जुलाई को शाम दिल्ली के होटल अशोका में विदाई रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान रामनाथ कोविंद को सदस्यों की ओर से एक प्रशस्ति पत्र, एक स्मृति चिन्ह और सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक हस्ताक्षर पुस्तिका भी भेंट की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी लोकसभा राज्यसभा के सदस्य मौजूद रहेंगे।
Rashtrapati Chunav Results: सांसदों के वोटों में मुर्मू की बड़ी लीड़, अब राज्यों के मतों पर है नजर
Rashtrapati Chunav Results: सांसदों के वोटों की गिनती पूरी, मुर्मू को मिले इतने वोट
राज्यसभा औऱ लोकसभा के सांसदों के कुल 748 वोट वैलिड पाए गए। सांसदों के वोट से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जिनकी वैल्यू कुल 3 लाख 78 हजार वोट है। वहीं यशवंत सिन्हां को 208 वोट मिले जिनकी वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 हो रही है। करीब 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिए गए हैं। द्रौपदी मुर्मू के राज्य और गांव में उनकी जीत को लेकर अभी से जश्न मनाया जा रहा है।
Rashtrapati Chunav Results: सासंदों के वोटों की हो रही है गिनती
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में अभी सांसदों के मतों की गणना हो रही है और इसके बाद राज्य के मतों की गिनती होगी। इसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए रिटर्निग अधिकारी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी इन मतपत्रों की जांच करेंगे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े वोटों को अलग किया जाएगा।
Presidential Election Results Live: द्रौपदी मुर्मू पर 13 साल की बच्ची ने लिखी किताब
सूरत की रहने वाली 13 साल की बच्ची भाविका माहेश्वरी इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर एक किताब लिखी है। कक्षा 8 की छात्रा भाविका एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और उन्होंने दो किताबें लिखी हैं।
Rashtrapati Chunav Results: जारी है मतगणना
Rashtrapati Chunav Results: मुर्मू होंगी पहली आदिवासी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू भारत में राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। ओडिशा के सुदूर मयूरभंज जिले के एक संथाल गाँव से आनी वाली और क्लास 3 की राज्य सरकार की कर्मचारी से लेकर स्कूल शिक्षक तक, राजनेता से लेकर भारत की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल तक, मुर्मू का राजनीतिक जीवन असाधारण रहा है। ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के लिए यह और खुशी की बात है कि मुर्मू उनके राज्य से हैं।
Presidential Election Results Live: द्रौपदी मुर्मू पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा,' पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।'
Rashtrapati Chunav Results: 11 राज्यों में हुई 100 फीसदी वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को संसद भवन और राज्यों की विधानसभाओं में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, निर्वाचक मंडल में शामिल 4796 व्यक्तियों में से 99 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। देश के 11 राज्यों और संघ शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 100 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Rashtrapati Chunav Results: क्रम के अनुसार भी होगी मतों की गणना
द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोट को उनके ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के पक्ष में पड़े प्राथमिकता वाले वोटों को सिन्हा वाले ट्रे में रखा जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटों की यह गिनती क्रमानुसार भी की जाएगी। सबसे पहले सांसदों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती होगी और इसके बाद विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी।
Rashtrapati Chunav Results: ऐसे हो रही है मतों की गिनती
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। काउंटिंग के लिए अलग-अलग ट्रे रखी गई हैं जिनमें से एक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की है जो दूसरी संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की है। जिन बैलेट पेपर में मुर्मू का नाम होगा उन्हें उनकी ट्रे में रखा जाएगा और जिनमें यशवंत सिन्हा को पसंद किया गया होगा उन्हें दूसरी ट्रे में जगह मिलेगी।
मतणना की तैयारियां पूरी
Rashtrapati Chunav Results: इतने विधायकों ने नहीं डाला वोट
सोमवार को भाजपा और शिवसेना के दो-दो, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के एक-एक विधायक ने मतदान नहीं किया। मनोनीत सांसदों को छोड़कर संसद के दोनों सदनों लोकसभा व राज्य सभा के सदस्य और सभी राज्यों की विधानसभा के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हैं।
Rashtrapati Chunav Results: पिछले चुनाव में इतना रहा था हार जीत का अंतर
रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कुल 10,69,358 में से 7,02,044 वोट पाकर जीत हासिल की थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीरा कुमार को केवल 3,67,314 वोट मिले थे
राष्ट्रपति के सचिव, संयुक्त सचिव और प्रेस सचिव को दो महीने का सेवा विस्तार मिला
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले केंद्र ने राष्ट्रपति भवन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को मंगलवार को दो महीने का सेवा विस्तार दिया है। इन अधिकारियों में राष्ट्रपति के सचिव कपिल देव त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अजय भादू और प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन अधिकारियों के कार्यकाल को 25 जुलाई, 2022 से आगे दो महीने के लिए यानी 25 सितंबर, 2022 तक या अगले आदेश तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
Rashtrapati Chunav Results: मुर्मू के भाई ने कही ये बात
Rashtrapati Chunav Results: मंगलवार को मतपेटियां दिल्ली लायी गयी
राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मतपेटियां मंगलवार को संसद परिसर में बने स्ट्रांगरूम में पहुंच गई थी। मणिपुर की टीम ने मंगलवार रात आठ बजे मतपेटी जमा की। दिल्ली विधानसभा सहित सभी 30 मतदान केंद्र से मतपेटियां संसद भवन पहुंची।
Presidential Election Result: मुर्मू का गृह नगर उनकी जीत को लेकर आश्वस्त, समारोह की तैयारियां शुरू
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर के लोगों को उनके जीत हासिल करने का पूरा भरोसा है और इसे ध्यान में रखते हुए समारोह की तैयारियां यहां बुधवार को शुरू हो गयी। व्यापारिक संगठन, बार एसोसिएशन और धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न स्थानीय संगठनों के अलावा सरकारी अधिकारी भी ‘माटी की बेटी’ को बधाई देने के लिए पूरे उत्साह से इंतजार कर रहे हैं।
Rashtrapati Chunav Results: चुनाव में हुई थी क्रॉस वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन समेत 31 स्थानों और विधानसभाओं के भीतर 30 केंद्रों पर सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच मतदान हुआ था। कई राज्यों में मुर्मू के पक्ष में 'क्रॉस वोटिंग' होने की खबरें भी आई थीं। राष्ट्रपति चुनाव में सदस्यों को व्हिप जारी नहीं किया जाता।
Rashtrapati Chunav Results: मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां
ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। वहां से लड्डू बनाने की तस्वीरें सामने आई हैं। बीजेपी ने आदिवासी समुदाय के देश भर के क़रीब 1लाख 30हज़ार गांवो में भव्य जश्न मानने के निर्देश दिए हैं।
Rashtrapati Chunav Results: बीजेपी ने की जीत के बाद की प्लानिंग
एनडीए उम्मीदवार मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी ने नतीजों के बाद की प्लानिंग भी तैयार कर ली है। रिजल्ट घोषित होने के बाद बीजेपी दिल्ली में रोड शो निकालेगी जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इसके अलावा नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी खुद द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जाएंगे।

