PM Narendra Modi in Varanasi : स्वर्वेद महामंदिर में बोले पीएम मोदी-आज देश का मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास
PM Narendra Modi in Varanasi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों के दौरे पर वाराणसी में हैं। कल यानि सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शरीक हुए, उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लंबी बैठक की और दिल्ली लौटने से पहले पीएम मोदी स्वर्वेद मंदिर गए और वहां अपना संबोधन दिया। इससे पहले सोमवार शाम पीएम मोदी क्रूज पर सवार हुए और उन्होंने गंगा आरती का रमणीय नजारा देखा था।
PM Narendra Modi in Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अनेक चुनौतियों के बीच रिकॉर्ड समय में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा विश्वनाथ धाम काशी में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गरिमामई उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री गणों से स्नेहिल भेंट हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज काशी में सपरिवार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान शिव की नगरी में बाबा विश्वनाथ के अनन्य भक्त मोदी जी से मिलकर अत्यंत खुशी की अनुभूति हुई तथा उनका स्नेह व आशीर्वाद भी मिला।
PM Narendra Modi in Varanasi News Updates:
पीएम ने कहा- क्यों न हम दो साल बाद के इस खास मौके के लिए कुछ संकल्प लें
'आज देश 'मैं' के भाव से उठकर राष्ट्र के भाव को आत्मसात कर रहा है'
जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं तो इससे पूरे देश के विकास का रोड-मैप भी बन जाता है
पीएम मोदी बोले कि आज देश आजादी की लड़ाई में अपने गुरुओं और तपस्वियों के बलिदान को नमन कर रहा है। जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं तो इससे पूरे देश के विकास का रोड-मैप भी बन जाता है। काशी में विकास का लाभ पर्यटन के साथ-साथ कला क्षेत्र को भी मिलेगा। काशी के कौशल को नई ताकत मिल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई सुविधाओं के साथ काशी मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है। कल रात 12-12.30 बजे बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं अपनी काशी में जो काम चल रहा है, जो काम हुए हैं उन्हें दिखने निकल पड़ा था। काशी में कितने ही लोगों से मेरी बात हुई। स्टेशन का भी कायाकल्प हो चुका है। बनारस देश को नई दिशा दे रहा है।
पीएम ने कहा कि वाराणसी में हर तरह का बदलाव हुआ है
पीएम मोदी ने कहा कि इस बदलाव से काशी ने दिखा दिया है कि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी संभव है। उन्होंने केदारनाथ का भी जिक्र कर कहा कि अब वहां रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यही विश्वास पूरे देश में दिख रहा है। सद्गुरु सफलदेव ने कहा है, दया करे सब देव पर ऊंच नीच नहीं जान।
'ये भारत ही है जहां के आजादी के सबसे बड़े आंदोलन के नेता को महात्मा बुलाती है'
सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान का 98वीं वर्षगांठ समारोह
12 सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी
'गुड गवर्नेंस' पर मंथन जारी
मोदी जी, क्या आप गोशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे : प्रियंका
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की गायों को मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले में जिंदा दफनाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार को तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को ट्वीट किया, ''योगी आदित्यनाथ जी, आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिंदा गायों को दफना दिया। आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता एवं अमानवीयता का शिकार हैं।'' वाद्रा ने इसी ट्वीट में प्रधानमंत्री को लक्ष्य करते हुए सवाल उठाया '' नरेंद्र मोदी जी, आज आप उत्तर प्रदेश में हैं। क्या आप गोशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे।''
काशी में PM मोदी, काल भैरव मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक की तस्वीरें, See Pics
यूपी चुनाव पर पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी का मंथन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, बीएल संतोष एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। पीएम के साथ यह बैठक बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में चुनाव पर मंथन हुआ है।
देर रात जब रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, ट्वीट कर बताया- नेक्स्ट स्टॉप बनारस स्टेशन
पीएम को देखकर खुश हुए बच्चे
'काशी का पुनरुत्थान ऐतिहासिक क्षण'
भारत में जब औरंगजेब आता है, तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ अगर औरंगजेब आता है, तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं। इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी की सभ्यता और विरासत की प्रशंसा की और कहा कि कई सल्तनतों का उदय और पतन हुआ, लेकिन बनारस बना रहा। मोदी ने कहा, ‘आतातायियों ने इस नगरी पर आक्रमण किए, इसे ध्वस्त करने के प्रयास किए! औरंगजेब के अत्याचार, उसके आतंक का इतिहास साक्षी है, जिसने सभ्यता को तलवार के बल पर बदलने की कोशिश की, जिसने संस्कृति को कट्टरता से कुचलने की कोशिश की, लेकिन इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है।’

