पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का किया उद्घाटन, बोले- यह देश को एक निर्णायक दिशा देगा
PM Narendra Modi Varanasi visit, Kashi Vishwanath Corridor inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने काल भैरव का दर्शन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा घाट से जोड़ने का पीएम मोदी का सपना आज साकार हो गया। यह प्रोजेक्ट पांच लाख वर्ग फीट में फैला है और इसमें 40 प्राचीन मंदिरों का पुनरोद्धार एवं उनका सौंदर्यीकरण किया गया है।
PM Narendra Modi Varanasi visit, Kashi Vishwanath Corridor inauguration: कोरोना की चुनौतियों की बीच यह परियोजना रिकॉर्ड समय में तैयार हुई है। अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में पीएम मोदी दो दिन रुकेंगे। सोमवार सुबह वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले काल भैरव का दर्शन करने पहुंचे। काल भैरव का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री खिरकिया घाट से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य चढ़ाया। इसके बाद पीएम नदी से जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर में भगवान शिव की भक्ति करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।
PM Narendra Modi Varanasi visit, Kashi Vishwanath Corridor inauguration Live Updates:
बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ पीएम ने खिंचवाई तस्वीर
वाराणसी में 'गंगा आरती' में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'गंगा आरती' में हिस्सा लेने के लिए विवेकानंद क्रूज पर सवार हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट किया..
पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ की ललिता घाट से रविदास घाट तक बोट की सवारी
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया निरीक्षण
पीएम मोदी और सीएम योगी ने मजदूरों के साथ किया लंच
पीएम मोदी ने लोगों से मांगे 3 संकल्प
मेरे लिए जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप है, हर भारतवासी ईश्वर का ही अंश है, इसलिए मैं कुछ मांगना चाहता हूं। मैं आपसे अपने लिए नहीं, हमारे देश के लिए तीन संकल्प चाहता हूं- स्वच्छता, सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास।
'समाज सुधार के लिए यहां मनीषी पैदा हुए'
यहीं की धरती सारनाथ में भगवान बुद्ध का बोध संसार के लिए प्रकट हुआ। समाज सुधार के लिए कबीरदास जैसे मनीषी यहां प्रकट हुये। समाज को जोड़ने की जरूरत थी तो संत रैदास जी की भक्ति की शक्ति का केंद्र भी ये काशी बनी। बनारस वो नगर है जहां से जगद्गुरू शंकराचार्य को श्रीडोम राजा की पवित्रता से प्रेरणा मिली, उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया। ये वो जगह है जहां भगवान शंकर की प्रेरणा से गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस जैसी अलौकिक रचना की।
स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि रही है यह धरती-पीएम
पीएम ने कहा कि काशी अहिंसा,तप की प्रतिमूर्ति चार जैन तीर्थंकरों की धरती है। राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा से लेकर वल्लभाचार्य,रमानन्द जी के ज्ञान तक चैतन्य महाप्रभु,समर्थगुरु रामदास से लेकर स्वामी विवेकानंद,मदनमोहन मालवीय तक कितने ही ऋषियों,आचार्यों का संबंध काशी की पवित्र धरती से रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के चरण यहां पड़े थे। रानीलक्ष्मी बाई से लेकर चंद्रशेखर आज़ाद तक, कितने ही सेनानियों की कर्मभूमि-जन्मभूमि काशी रही है। भारतेन्दु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद,पंडित रविशंकर, और बिस्मिल्लाह खान जैसी प्रतिभाएं इस स्मरण को कहाँ तक ले जाया जाए।
'यहां यदि औरंगजेब आता है तो शिवाजी का उदय भी होता है'
पीएम ने कहा कि औरंगजेब ने तलवार के बल पर सभ्यता को बदलने की कोशिश की। यहां यदि औरंगजेब आता है तो शिवाजी का उदय भी होता है। काशी में जागृति ही जीवन है। काशी वह है जहां मृत्यू ही मंगल है। काशी वह है जहां प्रेम ही परंपरा है। ये काशी ज्ञानमय है। यहां का हर पत्थर शंकर है।
'काशी में जो कुछ होता है महादेव की इच्छा से होता है'
काशी में आने पर हमारी चेतना जागरूक हो जाती है-पीएम मोदी
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'बाबा विश्वनाथ के चरणन में हम शीश नवावत हैं। बाबा के साथ-साथ नगर कोतवाल का दर्शन करके आ रहा हूं। देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूं। काशी में कुछ भी नया हो तो सबसे पहले उनसे पूछना जरूरी है। हम बाबा विश्वनाथ दरबार से हम भगवान शिव के श्रद्धालुओं को प्रणाम करता हूं। हम सब काशी वासन लोगन के प्रणाम करत बानी। हृदय गदगद ह..मन आह्लादित ह। आप सब लोगन के बहुत-बहुत बधाई। साथियो, हमारे पुराणों में कहा गया है कि काशी में प्रवेश करने पर व्यक्ति सभी बंधनों से मुक्त हो जाता है। काशी में आने पर हमारी चेतना जागरूक हो जाती है।'
भारतीय संस्कृति को मानने वाले आज प्रफुल्लित-सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 1000 वर्षों की विपरीत परिस्थितियों का सामना न केवल काशी बल्कि प्रत्येक भारतवासी रहा है। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा को मानने वाले आज खुश हो रहे हैं। बाबा विश्वनाथ धाम के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता हूं। महात्मा गांधी का सपना भी आज साकार हो रहा है।
सफाई कर्मचारियों के साथ बैठे पीएम
बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकले। इस दौरान वैदिक अनुष्ठान एवं मंत्रोच्चार हो रहा है। पीएम मोदी सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें स्वागत किया। पीएम मोदी उनके बीच बैठे हैं।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, मंदिर में पीएम मोदी
कलश में गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे PM
गंगा दी में स्नान करने के बाद कलश में जल लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचने पर पीएम का स्वागत डमरू बजाकर किया गया। यहां मंदिर के गर्भ गृह में प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ का गंगा नदी के जल से जलाभिषेक करेंगे।
भगवा कपड़े में PM मोदी, गंगा में लगाई डुबकी
डमरू निनाद एवं शंख नाद से पीएम का स्वागत
शंखनाद और हर हर महादवे के नारे से PM का स्वागत
शंखनाद और हर हर महादवे के नारे से प्रधानमंत्री का स्वागत हो रहा है। घाट पर मौजूद लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग हाथ लहराकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।
क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट के लिए निकले पीएम
खिड़किया घाट पहुंचे पीएम मोदी
काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी खिड़किया घाट पहुंच गए हैं। यहां से पीएम ललिता घाट से काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेंगे। पीएम क्रूज से ललिता घाट जाएंगे।
काल भैरव मंदिर के बाहर लोगों के बीच में पीएम
काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वहां की गलियों से पैदल गुजरते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यहां से पीएम खिरकिया घाट जाएंगे। यह पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। लोग पीएम की झलक अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं। पीएम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।
काल भैरव मंदिर में प्रधानमंत्री
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। बाबतपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। पीएम एयरपोर्ट से काल भैरव का दर्शन करने के लिए निकले हैं। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे।
रंग-बिरंगी झालरों से भवनों को सजाया गया
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सरकारी भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन, मंडुवाडीह, रोडवेज बस स्टैंड, बीएलडब्ल्यू को सजाया गया है। इसके अलावा लोगों ने स्वयं से अपने घरों पर सजावट की है। इसके अलावा ओवर ब्रिजों को भी चमकाया गया है। इन पर नए तरीके से रंगरोगन किया गया है।
काशी में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
51 हजार जगहों पर सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारिडोर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद से काशी की तस्वीर विश्व फलक पर एक नए रूप में दिखेगी। उनके स्वागत में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राजनेता, संत मौजूद रहेंगे। इसके अलावा समेत देशभर के धमार्चार्य संत और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम का देशभर में 51 हजार जगहों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भव्य एवं दिव्य काशी विश्वनाथ धाम
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण में धार्मिक आस्था का पूरी तरह से पालन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां परिक्रमा पथ पर 22 शिलालेख का निर्माण हुआ है। मुख्य दरवाजा गंगा की तरफ, गंगा व्यू कैफे, 24 भवनों का बड़ा कैंपस, शिलालेखों पर धार्मिक स्तुतियां, पुजारियों के रहने के लिए आवास, दिव्यांग एवं वृद्धों के लिए एस्कलेटर और पर्यटक सुविधा केंद्र ये सभी चीजें धाम को दिव्य एवं भव्य रूप दे रही हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काल भैरव मंदिर एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दिन के करीब 12 बजे से एक करीब के बीच पूजा-अर्चन करेंगे। इसके बाद दिन में करीब 1.20 बजे वह काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे।
PM Narendra Modi will offer prayers at Kaal Bhiarav temple & Shri Kashi Vishwanath temple in Varanasi at around 1200 hrs & 1300 hrs, respectively. He will inaugurate Kashi Vishwanath Dham at around 1320 hrs.
— ANI (@ANI) December 13, 2021
At around 1800 hrs, PM Modi will witness Ganga aarti.
(file photos) pic.twitter.com/Wqv4vWlcTN
गंगा घाट पर तैयारियां जोरों पर
वाराणसी में कुछ ऐसा है PM का कार्यक्रम
●सुबह 9.20 बजे- प्रस्थान दिल्ली एयरपोर्ट से
●सुबह 10.10 बजे से 10.40 तक-
प्रधानमंत्री जी का वाराणसी एयरपोर्ट पर आगमन/स्वागत
●10.45 से 11.15 तक - समय आरक्षित
●11.40 बजे- आगमन,सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय हेलीपैड
●12.00 बजे से 12.10 बजे तक- दर्शन पूजन, काल भैरव मंदिर
●1.00 बजे से 1.20 तक- दर्शन पूजन,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
◆1.25 से 2.25 तक- श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कार्यक्रम
●2.30 से 3.50 तक- मार्ग में विभिन्न भवनों का निरीक्षण/पूर्वाभ्यास- कार द्वारा
●3.50 बजे-प्रस्थान, रविदास पार्क से बीएमडब्ल्यू गेस्ट हाउस -कार द्वारा
●4 बजे से 5.30 तक - समय आरक्षित- बीएमडब्ल्यू गेस्ट हाउस
●6.00 से 8.45 तक- आरक्षित,(गंगा आरती एवं बैठक)- रविदास पार्क जेट्टी
●9.10 बजे- आगमन,बीएमडब्ल्यू गेस्ट हाउस,वाराणसी
श्री श्री रविशंकर ने काशी गलियारे की प्रशंसा की
आध्यात्मिक नेता और ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने नए काशी विश्वनाथ गलियारे की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इस पवित्र स्थल के दर्शन करने सदियों तक लाखों लोग आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां इस परियोजना का सोमवार को उद्घाटन करेंगे और इस कार्यक्रम में रविशंकर समेत बड़ी संख्या में आध्यात्मिक नेता तथा संत भाग लेंगे। रविशंकर ने ट्वीट किया, ‘जहां धर्म जागृत होता है, वहां सुख, समृद्धि एवं संतोष एक साथ फलित होने लगते हैं। आज से सदियों तक लाखों करोड़ों लोग यहां आएंगे। नरेंद्र मोदी जी और (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ जी को इस अभूतपूर्व कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।’
55 एचडी कैमरों, एक ड्रोन की मदद से की जाएगी यादगार कवरेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक भव्य समारोह में यहां काशी विश्वनाथ गलियारा परियोजना का उद्घाटन करेंगे और 55 हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरों, चार जिमी जिब एवं एक बड़े ड्रोन की मदद से की जाने वाली इस कार्यक्रम की कवरेज भी ‘उतनी ही यादगार’होगी। ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ कार्यक्रम के प्रसारण के लिए इस समय दूरदर्शन के 55 कैमरामैन, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मियों समेत करीब 100 लोगों का दल पवित्र शहर में डेरा डाले हुए है। इस संबंध में एक उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘55 एचडी कैमरों, सात अपलिंक सैटेलाइट वैन, समाचार एकत्र करने वाली चार सेलुलर सचल इकाइयों, एक आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) कैमरे, चार जिमी जिब और एक ड्रोन की मदद से इस समारोह की यादगार कवरेज की जाएगी।’सूत्र ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री की केदारनाथ मंदिर की यात्रा को भी दूरदर्शन ने व्यापक स्तर पर कवर किया था, लेकिन ‘काशी में कवरेज वास्तव में वृहद होगी और समारोह की ही तरह यादगार भी होगी।’
विपक्ष सत्ता में होता तो नहीं पूरा होता यह सपना : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि अगर कांग्रेस, सपा या बसपा सत्ता में होती तो राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता। योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बृज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने सपा और बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बुआ (बसपा अध्यक्ष मायावती) और बबुआ (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) नाउम्मीद हैं। उन्हें जनता अब नाउम्मीद ही रहने देगी। इन लोगों के पास जब सत्ता थी तब कुछ किया नहीं। अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बृज क्षेत्र में देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे की नींव रखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “तब कई नेता कहेंगे कि यह सपना तो हमने भी देखा था लेकिन बना नहीं पाए। हमारे विकास कार्यों को देखकर कुछ लोगों को विकास को लेकर दौरे पड़ने लगते हैं।”

