Cyclone Nivar : 'निवार' से निपटने और बचाव और राहत के लिए भारतीय नौसेना है मुस्तैद,गोताखोर टीमें स्टैंडबाय
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से चक्रवाती तूफान निवार की वजह से कुछ तमिलनाडु, आंध्र और पुदुचेरी में अगले कुछ घंटे बहुत अहम साबित होने जा रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और बृहस्पतिवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका जताई है। इस तूफान ने अगर भयानक रूप लिया तो नुकसान काफी हो सकता है।
नई दिल्ली/चेन्नई: खतरनाक रूप ले रहे चक्रवाती तूफान 'निवार' के बुधवार शाम ममल्लापुरम और कराईकल के बीच पहुंचने पर चेन्नई में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि समुद्र तल से लगभग 2 मीटर ऊपर एक लहरें उठने की संभावना है जिसकी वजह से जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। निवार साइक्लोन से जुड़े हर अपडेट की यहां हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं-
भारतीय नौसेना मूवमेंट की बारीकी से कर रही निगरानी
चक्रवाती तूफान 'निवार' के बंगाल की खाड़ी के ऊपरअगले 24 घंटों के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेजी लाने की संभावना है और 25 नवंबर को तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को पार करने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना मूवमेंट की बारीकी से निगरानी कर रही है। मुख्यालय, तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है ताकि आवश्यकता के अनुसार सहायता प्रदान की जा सके। जहाज, विमान, बचाव और गोताखोरी टीमों को स्टैंडबाय रखा गया है।
25 नवंबर को तटीय और उत्तरी तमिलनाडु जिलों में भारी बारिश की उम्मीद
डॉ. मृत्युंजय महापात्र,महानिदेशक,आईएमडी ने बताया कि 25 नवंबर को तटीय और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की उम्मीद है। सबसे कमजोर क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु जिले हैं।
5 बाढ़ राहत दल और एक गोताखोरी टीम चेन्नई में तैनाती के लिए तैयार
25 नवंबर 2020 से चेन्नई क्षेत्र में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी
25 नवंबर 2020 के 10:00 बजे से चेन्नई क्षेत्र में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी, चक्रवात NIVAR के मद्देनजर, दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 25-11-2020 के 10:00 घंटे से अगले सूचना तक रद्द रहेंगी। 25-11-2020 के 10:00 घंटे के बाद कोई ट्रेन सेवा नहीं जाएगी।24-11-2020 के 15:30 घंटे से 25-11-2020 के 10:00 बजे तक चलने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का चलन मौसम की स्थिति पर सशर्त है।
कल टकराएगा तमिलनाडु और पुदुचेरी के तट से
एक बुलेटिन में बताया गया कि तूफान, 25 नवंबर की शाम को कराईकल और मामल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। इसके साथ ही 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की पहले ही हिदायत कर दी गई है।
पुदुचेरी में आज रात 9 बजे से धारा 144 लागू
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदल चुका है। पुदुचेरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने आज रात 9 बजे से 26 नवंबर सुबह 6 बजे तक धारा 144 लगाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सिर्फ मिल्क स्टेशन, पेट्रोल स्टेशन और फार्मेसी को ही चालू करने की अनुमति रहेगी।
मौसम विभाग की चेतावनी
बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बने दबाव के कारण चक्रवाती तूफान निवार तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा में आई अचानक तेजी से इसकी रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है जो मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के पुडुचेरी तट से दूर चली गई। इन क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत उतार-चढ़ाव वाली होने की संभावना है। लिहाजा इस अवधि में मछुआरों को इन समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।
उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है निवार
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरे जेनामानी ने कहा, 'निवार चक्रवाती तूफान फिलहाल चेन्नई से 50 किमी दक्षिण-पश्चिम में है और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। संभावना यह है कि इसके कल शाम लगभग 5 बजे तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब जाने की संभावना है और इसकी रफ्तार भी और तेज हो जाएगी।'
चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ गहरे दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि तूफान बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। विभाग ने कहा कि बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
पीएम मोदी ने की तमिलनाडु, पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात कर चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘चक्रवात निवार के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों की सुरक्षा और कुशलक्षेम की कामना करता हूं।’

